शशिकला ने जेल में बिताई रात, पलनीसामी राज्यपाल से मिले
एआईएडीएमके के विधायक दल के नेता ई.के. पलनीसामी ने बुधवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात की।
बेंगलुरू/चेन्नई| आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला बुधवार को अपनी चार साल की सजा भुगतने के लिए बेंगलुरू जेल पहुंचीं और सरेंडर किया, अब वो वहां शशिकला नटराजन नहीं बल्कि कैदी नंबर 9934 के रूप में पहचानी जाएंगी।
ई.के. पलनीसामी राज्यपाल से मिले
जहां एक और वो जेल पहुंची वहीं दूसरी ओर एआईएडीएमके के विधायक दल के नेता ई.के. पलनीसामी ने बुधवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम गुट से भी मुलाकात हुई
पलनीसामी के मिलने के बाद राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने बाद राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम गुट से भी मुलाकात की। अब सबकी निगाहें राव पर ही है कि वो इस मामले में क्या कदम उठाते हैं?
खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को शशिकला को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके समर्थन वाले विधायकों ने पलानीसामी को विधायक दल का नया नेता चुना है।
- जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने बुधवार को पार्टी के 135 में से लगभग 40 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।
- तो वहीं पलानीसामी ने कहा कि सरकार के गठन के लिए उनके पास विधायकों का पर्याप्त आंकड़ा मौजूद है
- Video: जेल जाने से पहले 'अम्मा' की समाधि पर 3 बार हथेली ठोक शशिकला ने ली शपथ













Click it and Unblock the Notifications