Video: जेल जाने से पहले 'अम्मा' की समाधि पर 3 बार हथेली ठोक शशिकला ने ली शपथ
पुष्प अर्पित करने के बाद शशिकला ने जयललिता की समाधि पर तीन बार हथेली ठोक कर प्रार्थना की और शपथ ली।
चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ता में इस वक्त भूचाल आया हुआ है, सीएम बनने का सपना देख रहीं शशिकला नटराजन ने शायद ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि वो सीएम बनते-बनते जेल की सलाखों के पीछे चली जाएंगी।
जयललिता की समाधि पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से 4 साल की सजा होने के बाद एआईएडीएमके महासचिव शशिकला बुधवार को सरेंडर करने के लिए बंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी हैं, रवाना होने से पहले उन्होंंने आज अपनी सखि, मेंटर और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सामधि पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। पुष्प अर्पित करने के बाद शशिकला ने जयललिता की समाधि पर तीन बार हथेली ठोक कर प्रार्थना की और शपथ ली।
बार हथेली ठोक शशिकला ने ली शपथ
शशिकला का पूरा हाव-भाव ये बता रहा था कि वो इस कठिन परिस्थिति से हार नहीं मानने वाली हैं और उन्होंने प्रण कर लिया है कि वो पूरी ताकत और सम्मान के साथ वापस आकर जयललिता की सत्ता को संभालेंगी।
शशिकला को चार साल कैद की सजा
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला को आत्मसमर्पण करने के लिए अधिक समय देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने मंगलवार को शशिकला और दो अन्य को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। शशिकला को इस मामले में चार साल कैद की सजा सुनाई गई है।
#WATCH: #VKSasikala visits Jayalalithaa's memorial at Chennai's Marina Beach before heading to Bengaluru, pays floral tribute pic.twitter.com/1t8C150GKf
— ANI (@ANI_news) February 15, 2017
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम














Click it and Unblock the Notifications