'असम को भारत से अलग करेंगे...', शरजील इमाम के भड़काऊ बयान पर देशद्रोह का केस दर्ज

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शरजील इमाम नाम का एक शख्स नजर आ रहा, जो बेहद भड़काऊ बयान दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा। इसमें एक छात्र शरजील इमाम ने कहा, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा...जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।' शरजील इमाम के असम को अलग करने वाले इस बयान पर अब हंगामा बढ़ता दिख रहा है। जहां एक ओर बीजेपी ने इस बयान पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं असम की बीजेपी सरकार ने इस पर संज्ञान लिया और शरजील पर केस दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Sharjeel Imam का Shaheen Bagh वाला Viral Video, कहा-India से Assam को अलग करो | Oneindia Hindi
    असम को भारत से अलग करेंगे,शरजील के भड़काऊ बयान पर केस दर्ज

    असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने शरजील इमाम के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे भड़काऊ और देश की अखंडता पर आघात करने वाले बयान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'शरजील ने कहा कि असम को बाकी भारत से अलग कर देंगे। इस देश विरोधी बयान पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। राज्य सरकार ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया है।' इसी बीच शरजील पर केस दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं शरजील इमाम के भड़काऊ बयान वाले वीडियो को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहीन बाग का बताते हुए शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें: १)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी २)''Chicken Neck" मुसलमानो का है ३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके ४)सारे ग़ैर मुसलमानों को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा If this is not ANTI NATIONAL then what is?'। बता दें, वीडियो जारी करने के बाद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस मुद्दे को उठाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+