सरदार पटेल के नाम पर राष्ट्रीय एकता पुरस्कारों का ऐलान, नामों की घोषणा 31 अक्टूबर को

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर हर साल 'सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान' पुरस्कार देगी। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर चुकी है। इस साल से इन पुरस्कारों की शुरुआत होगी। पहले 'सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान' के लिए 31 अक्टूबर को नामों का ऐलान किया जाएगा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी होती है।

 राष्ट्रीय एकता के लिए मिलेगा सम्मान

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति देश की एकता और अखंडता में योगदान के लिए नामित करेगी। हर साल अधिकतम तीन लोगों को सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए चुना सकेगा। ये अवार्ड देश के राष्ट्रपति के हाथों दिए जाएगा। अवार्ड के साथ विजेता को एक मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। पुरस्कार को चांदी और सोने से तैयार किया जाएगा। इसकी बनावट कमल की पत्ती की तरह होगी। इसकी लंबाई 6 सेंटीमीटर, चौड़ाई 2 से लेकर 6 सेंटीमीटर और मोटाई चार मिलीमीटर होगी और इसमें हिंदी में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार लिखा होगा।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, जाति, पेशा, पद और लिंग का भेद किए बिना कोई भी व्यक्ति जो इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेगा, पुरस्कार पाने का हकदार होगा। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। पुरस्कार पाने वालों के नाम भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किए जाएंगे। राष्ट्रपति के आदेश पर इससे संबंधित एक रजिस्टर भी रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+