महिला दोस्त के कनाडा जाने पर दुबई से आकर पंजाबी मां का किया कत्ल

Recommended Video

    Jalandhar: Boyfriend Sarabjit Singh kills girlfriend's mother । वनइंडिया हिंदी

    जालंधर। रामामंडी के लद्देवाली में गर्लफ्रैंड की मां का कत्ल करने वाले आरोपी सरबजीत सिंह को जालंधर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुबई भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने बाल और दाढ़ी कटवा दी थी। आपको बता दें कि एक तरफा प्यार में पागल युवक ने दुबई से आकर अपनी फेसबुक फ्रेंड की मां की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। विरदी ने कहा कि मैं आंटी को मारना नहीं चाहता था। मैंने समझा था कि नीचे कमरे में उसकी फ्रेंड का भाई हरप्रीत सो रहा है। गर्दन पर पहला चाकू मारा तो पता चला कि नीचे तो आंटी सो रही थी। इसके बाद उसने दो और वार कर महिला को मार डाला।

    सरबजीत अपनी दोस्त से शादी करना चाहता था

    सरबजीत अपनी दोस्त से शादी करना चाहता था

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी फेसबुक के जरिये 2011 में दोस्ती हुई थी। सरबजीत अपनी दोस्त से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने शादी बात दोस्त के माता-पिता से की तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। इस बीच लड़की के पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद उसने फिर से लड़की के परिजनों से शादी की बात की तो लड़की के भाई ने उसे धमकी दी वो उससे दूर रहे।

    फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फिर से की दोस्ती

    फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फिर से की दोस्ती

    फरवरी में वह बहन अमनप्रीत कौर के पास दुबई चला गया था। यहां पर अरब टेक कंपनी में क्लर्क का काम शुरू किया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसन फिर से शादी की बात चलाई तो इस बात भी लड़की के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई। लड़की से संपर्क करने के लिए सबरजीत ने एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई जिससे वह फिर से उससे बात करने लगा। इस दौरान उसे लड़की कनाडा का नंबर मिल गया। जब उसने लड़की को फोन किया तो उसने भी सबरजीत को बुरा भला कह कर फोन काट दिया।

    हुलिया बदल भागने की फिराक में था सरबजीत

    हुलिया बदल भागने की फिराक में था सरबजीत

    इसके बाद उसने लड़की को सबक सिखाने की ठानी। वह दुबई से जालंधर आया। सरबजीत लड़की के भाई को मारना चाहता था लेकिन उसने गलती से लड़की मां की हत्या कर दी। आरोपी ने सोचा था कि भाई के मर्डर के बाद उसकी फ्रेंड और मां अकेली हो जाएगी। इसके बाद वह उससे टूट चुके रिश्ते को दोबारा जोड़ लेगा। मां की हत्या की सूचना सुनकर कनाडा गई हुई बेटी को मिली तो उसने अपनी मां की मौत का जिम्मेदार नीलामहल निवासी सबरजीत सिंह को बता दिया। हत्या कर आरोपी चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंच गया था। वहां जाकर उसने अपने बाल कटवा अपना हुलिया बदल लिया। पुलिस के पास उसकी सिख वाली फोटो थी। पुलिस ने आरोपी के घर वालों के फोन ट्रेप कर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+