Bihu 2023: 'देश को मजबूत बनाने में किसानों का अहम योगदान'... बोले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
Bhogali Bihu: असम में भोगाली बिहू के पर्व के जश्न में शामिल हुए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल। मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में इस पर्व को मनाया और इस दौरान पारंपरिक असमी मक्का जलाया।

Bhogali Bihu: आज मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में उसे मकर संक्रांति, लोहिणी के नाम से मनाया जाता है तो दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में इसे बिहू के नाम से मनाया जाता है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बीहू को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में इस पर्व को मनाया और इस दौरान पारंपरिक असमी मक्का जलाया।
बिहू पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज असम के हर प्रांत में 'माघ बिहू' 'भोगाली बिहू' मनाया जा रहा है। यह किसानों का त्योहार है और इसे देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मैं देश के किसानों को दिल से बधाई देता हूं, उनकी साल भर की मेहनत से आज देश को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है।
सोनोवाल ने कहा कि पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। किसानों की आय दोगुनी हुई है। आने वाले समय में उनकी ताकत और बढ़ेगी, इसके लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। किसान आत्मनिर्भर होने लगे हैं। असम में आज भोगाली बिहू पर्व को मनाया जा रहा है, यह पर्व किसानों का है, इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। आज मकर संक्रांति को मनाया जा रहा है। मैं हर किसी को इसकी बधाई दे रहा हूं, खासकर कि किसानों को।
बता दें कि बिहू पर्व को साल में तीन बार मनाया जाता है। नए साल की शुरुआत के मौके पर रंगाली बिहू या बोहाग बिहू के नाम से इसे मनाया जाता है। जबकि फसल कटाई के मौके पर भोगाली बिहू यानि माघ बिहू को मनाया जाता है। काति बिहू या कांगली बिहू को शरद ऋतु के मेले के तौर पर मानाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications