कश्मीर में छुट्टियां बिता रहीं सारा अली खान ने दी रमजान की मुबारकबाद, यूजर्स से मिला ऐसा रिएक्शन

मां अमृता के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिता रहीं सारा अली खान ने दी रमजान की मुबारकबाद, यूजर्स से मिला ऐसा रिएक्शन

श्रीनगर, 14 अप्रैल। इस्लाम धर्म के मानने वालों के खास अहमियत रखने वाले रमजान का महीना 14 मार्च से शुरू हो गया है। आम लोग एक दूसरे को इस महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं तो फिल्मी सितारों ने भी रमजान की मुबारकबाद दी है। अभिनेत्री सारा अली खान ने कश्मीर के गुलमर्ग के सभी को रमजान मुबारक कहा है। सारा इन दिनों मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं।

रमजान का चांद दिखने के बाद शेयर की वीडियो

रमजान का चांद दिखने के बाद शेयर की वीडियो

मंगलवार शाम को रमजान के महीने का चांद दिखने के बाद सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर की। गुलमर्ग के बाबा ऋषि दरगाह से एक वीडियो शेयर किया। शाम की अजान और इबादत के वक्त सारा ने ये वीडियो शेयर किया और सभी को मुबारकबाद दी। सारा को भी उनके कई फैंस ने रमजान की मुबारकबाद दी है।

परिवार के साथ कश्मीर में सारा

परिवार के साथ कश्मीर में सारा

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ हाल ही में वेकेशन एंजॉय करने कश्मीर पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टा पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें वो मम्मी अमृता के साथ कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। सारा ने रोप-वे से भी अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पीछे चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।

कई सितारों ने दी रमजान की मुबारकबाद

कई सितारों ने दी रमजान की मुबारकबाद

रमजान का महीना शुरू होने पर सारा के अलावा भी कई सितारों ने मुबारकबाद दी हैं। हिना खान ट्रेडिशनल लुक में फोटो शेयर करते हुए मुबाारकबाद दी है। हुमा कुरैशी ने ब्लैक लहंगे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, चांद मुबारक और रमजान मुबारक। रोजा, दुआओं और प्यार का महीना शुरू हो गया है। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी रमजान की मुबारकबाद दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+