सारा अली खान ने पूल में दोस्तों संग मस्ती की तस्वीरें की शेयर, हुईं वायरल
सारा ने पूल में दोस्तों संग मस्ती की तस्वीरें की शेयर, वायरल
मुंबई,

सारा ने लिखा- हवा में प्यार है
सारा अली खान ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो कुछ में दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं तो कुछ में एकदम शान्ति से बैठी हुई हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- यहां तो हवाओं में प्यार है, थ्रोबैक.. कोई मुझे प्लीज यहां वापस ले चले।

वायरल हो रही तस्वीरें
सारा अली खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और सोशल यूजर्स को ये खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। लाखों लाइक इन तस्वीरों को मिल चुके हैं। वहीं उनके फैंस लगातार कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रही हैं सारा
सारा अली खान हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। दरअसल हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल हुआ है। सुशांत से रिश्ते के साथ सारा का नाम भी जुड़ा था। ऐसे में एक बार फिर उनको लेकर कुछ बयान आए। काम की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर1' में नजर आई थी, ये फिल्म कोरोना महामारी की वजह से थियेटर पर रिलीज नहीं हो पाई थी तो इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिलहाल सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications