सारा अली खान ने वीडियो में मां से पूछा ऐसा सवाल की अमृता सिंह ने छुपा लिया अपना चेहरा
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बेहद ही कमाल का है। शेयर किए गए इस वीडियो में सारा अली खान अपने टेबल पर रखे हुए डोसा दिखा रही हैं और उनकी मम्मी अभिनेत्री अमृता सिंह मुंह छिपाए हुए नजर आ रही हैं। सारा अली खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मां से पूछा सवाल
सारा अपनी मम्मी से सवाल भी पूछ रही हैं। उन्होंने अपनी मम्मी से पूछा कि आज आपको हुआ क्या है जो इस तरह खा रही हैं। जबकि अमृता सिंह ने मुंह छिपा रखा है। सारा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब मैं और मम्मी खाने के लिए बाहर गएं, हमें डाइट की कोई परवाह नहीं थी। इस तरह खाना कोई आसान काम नहीं है। फूड कंपटीटर्स को भी पसीने आ जाएंगे।'

वायरल हो रही है वीडियो
इस तरह सारा अली खान इस वीडियो में मां अमृता सिंह के साथ मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। अमृता और सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 31 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। सारा अली खान की आने वाली फिल्में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल 2 और वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 है।

इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम
सारा अली खान ने 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, और उनकी रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी












Click it and Unblock the Notifications