पहाड़ी इलाकों में अब घुसपैठियों की खैर नहीं, सेना चुन- चुन करेगी सफाया, Video में देखें

Sapta Shakti Command: रक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोगों के चलते के हाल के कुछ वर्षों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में ताकत में लगातार वृद्धि हुई है। वर्तमान में इंडियन आर्मी वर्ल्ड की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। इंडिया अमेरिका, रूस और चीन की सैन्य ताकत से ही पीछे है जबकि यूनाइटेड किंगडम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। अब भारतीय सेना के बेड़े में 400 किलोमीटर रेंज वाली प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल को शामिल किए जाने की तैयारी है। इस बीच पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में ताकत बढ़ाने की तैयारी है।

शुक्रवार को भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान ने एक सफल प्रयोग किया। जिसके तहत पहाड़ी क्षेत्रों में उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहली सबसे ऊंचाई पर टारगेट तबाह करने की क्षमता हासिल की है। अपडेट उपकरणों के जरिए सेना ने टारगेट तबाह किया गया। सेना ने एक बयान में कहा कि सेना दक्षिणी कमान की ओर से किया गया ताजा प्रयोग बेहद अहम है।

Sapta Shakti Command First Flight Test

सेना की ताकत की बात करें तो हाल ही जिस मिसाइल को आर्मी के लिए अप्रूवल में मिला है इसमें Pralay Missile कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। यानी शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) दिसंबर 2022 वायुसेना के लिए 120 मिसाइलों का अप्रूवल मिला था। इसके बाद अप्रैल 2023 में दो यूनिट का अप्रूवल मिला। इसमें करीब 250 मिसाइलें शामिल हैं।

इससे पहले सितंबर 2023 में DAC ने इस मिसाइलों के लिए आर्मी रेजिमेंट बनाने की अनुमति दी गई थी। वहीं सेना में अब एक और यूनिट होगी, जिसमें 120 मिसाइलें होंगी। हालांकि इनकी अप्रूवल मिलता बाकी है। इस अप्रूवल मिलने के बाद सेना में कुल 370 मिसाइलें शामिल हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+