सपना चौधरी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, लेकिन किसके लिए लिखा- हमसे जलने वाले भी कमाल के...

सपना चौधरी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, लेकिन किसके लिए लिखा- हमसे जलने वाले भी कमाल के...

नई दिल्ली। हरियाणा की सुपरस्टार डांसर और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं सपना चौधरी अक्सर अपने डांस वीडियो और सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सपना चौधरी की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। अब एक बार फिर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सपना ने इन तस्वीरों के साथ एक खास मैसेज भी लिखा है।

तस्वीरों के साथ लिखा ये खास मैसेज

तस्वीरों के साथ लिखा ये खास मैसेज

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अंदाज में अपनी 6 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है, 'हमसे जलने वाले भी कमाल के होते हैं, महफिलें तो खुद की होती हैं पर चर्चे हमारे होते हैं......'। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी इन तस्वीरों को अभी तक 106,716 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सपना चौधरी हाल ही में 'पनिहारी' नामक एक वीडियो एल्बम में नजर आईं थी।

हाल ही में हुईं थी भाजपा में शामिल

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपना के भाजपा में जाने की चर्चाएं काफी पहले से हो रही थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पर भी सपना ने भाजपा उम्मीदवार और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए प्रचार किया था। सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वो इस पार्टी के कार्यों से काफी प्रभावित थीं और इसलिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

कांग्रेस में जाने की खबरों पर हुआ था हंगामा

कांग्रेस में जाने की खबरों पर हुआ था हंगामा

इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी के कांग्रेस में भी जाने की खबरें आईं थी। हालांकि सपना ने तुरंत इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। इसके बाद सपना चौधरी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की तस्वीरें मीडिया में आईं और यह चर्चा चलने लगी कि सपना जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगी। सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, 'इस बारे में मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत ही नहीं थी। भाजपा एक महान पार्टी है और इसीलिए मैं इस पार्टी से जुड़ी हूं।'

बॉलीवुड में सपना की दस्तक

बॉलीवुड में सपना की दस्तक

गौरतलब है कि सपना चौधरी बॉलीवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं। हाल ही में बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हुई थी। फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में सपना चौधरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं। फिल्म में उनके बचपन की कुछ कहानियों को भी दिखाया गया था। फिल्म में सपना के अलावा नील मोटवानी, विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव भी थे। फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल थे और हादी अली ने फिल्म का निर्देशन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+