जब बारात में सपना चौधरी ने लगाए ठुमके तो वायरल हो गया वीडियो
नई दिल्ली। अकसर ही किसी न किसी कारण से चर्चाओें में बनी रहने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में सपना एक बारात की बग्गी पर चढकर नाचती नजर आ रही हैं। उनके साथ एक अन्य लड़की भी दिखाई पड़ रही है।

हरे रंग के सूट में सपना ने ढाया कहर
आज देशभर में सपना के लाखों फैन हैं जो उनके डांस को पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस को उनका ये बाराती अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सपना हरे रंग के सूट में 'टल्ली होकर नाचन दे' गाने पर जमकर थिरक रही हैं। सपना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे सपना के इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है। मालूम हुआ है कि ये वीडियो कोलकाता की एक शादी का है जहां सपना पहुंची थीं।
View this post on InstagramLadki baraat lekar aayi 😘👌 #sapnachaudhary #sapnachoudhary #marriage #kolkata
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
उड़ी थी सपना के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं और मथुरा से लोकसभा चुनाव भी लड़ने जा रही हैं। हालांकि बाद में सपना ने खुद मीडिया के सामने आकर इस खबर को झूठा करार दिया था।

ऐसे मिली घर घर में पहचान
सपना चौधरी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा को रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। अपने घर को संभालने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह हरियाणा के कई रागिनी प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं और स्टेज शो भी करती थीं। काफी समय तक सपना को सिर्फ हरियाणा के भीतर ही पहचाना जा रहा था। लेकिन जब वे बिग बास में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं तो आज उन्हें देश के घर घर में पहचान मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications