राम रहीम का आया नाम तो छलका सपना चौधरी का दर्द, कही बड़ी बात

राम रहीम का आया नाम तो सपना चौधरी का छलका दर्द, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। किसी एक बाबा के रेप के मामले में पकड़े जाने से सभी बाबाओं को ढोंगी कहना ठीक नहीं है, क्योंकि सब बाबा एक जैसे नहीं होते। ये बात हरियाणा, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कही है। सपना से जब गुरमीत को लेकर सवाल हुआ तो एक बाबा के रेप जैसे घिनौने मामले में दोषी पाए जाने से वो नाखुश दिखीं।

sapna choudhary reacts gurmeet ram raheem verdict

चंडीगढ़ आई थीं सपना

चंडीगढ़ आई थीं सपना

सपना चौधरी ने बाबा राम रहीम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया चंडीगढ़ में दी। अपने गाने में जातिगत टिप्पणी को लेकर सपना चौधरी एससी/एसटी एक्ट के तहत केस का सामना कर रही हैं। उनके ऊपर जातिगत भावना भड़काने का केस है। इसी केस के मामले में सपना मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ हाईकोर्ट पहुंची थीं।

किसी को दुख पहुंचाना मेरा मकसद नहीं: सपना

किसी को दुख पहुंचाना मेरा मकसद नहीं: सपना

सपना पर एक कार्यक्रम में रागिनी पेश करते हुए एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप है। इसी को लेकर उनके खिलाफ पुलिस मे केस दर्ज कराया गया था। सपना को मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। अपने गाने से एक जाति की भावना भड़काने की बात पर सपना ने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया है, उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। और मैं इसके लिए मैं माफी भी मांग चुकी हूं।

बाबा राम रहीम पर क्या है केस

बाबा राम रहीम पर क्या है केस

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप का दोषी पाए जाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई गई है। गुरमीत इस समय रोहतक जेल में बंद है। आपकों बता दें कि गुरमीत राम रहीम के हरियाणआ और पंजाब में लाखों भक्त हैं। गुरमीत को अपने ही डेरे में रहने वाली दो लड़कियों से रेप का दोषी पाया गया। उसके नजदीकी कई लोगों का आरोप है कि उसने सैकडों लड़कियों के साथ रेप किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+