सपना चौधरी के हाथ पर दिखा टैटू, शेयर की 3 खूबसूरत तस्वीरें

हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी तीन ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी तीन ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीरों में सपना चौधरी के दाएं हाथ पर टैटू भी बना हुआ दिखाई दे रहा है। सपना के फैंस उनके इस नए अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपने डांस के जरिए पश्चिम यूपी से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में सपना चौधरी ने एक अलग पहचान बनाई हुई है।

नए लुक में छाईं सपना चौधरी

नए लुक में छाईं सपना चौधरी

इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही थीं। सपना चौधरी अपने अलग-अलग लुक की स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन...ऐसा शायद पहली बार था जब उन्होंने अपनी बिना मेकअप तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

'मेरा वो लुक, जो पहले कभी नहीं देखा'

'मेरा वो लुक, जो पहले कभी नहीं देखा'

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले दिनों ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। सपना ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा वो लुक, जो पहले कभी नहीं देखा गया, उम्मीद आप सबको पसंद आएगा।' इन तस्वीरों में सपना काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

सपना और सियासी सुर्खियां

सपना और सियासी सुर्खियां

गौरतलब है कि रिएलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी को लेकर पिछले दिनों सियासी खबरें भी आईं थी। दरअसल, सपना चौधरी ने दिल्ली में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें लेकर सियासी अटकलें लगने लगीं। इस सियासी मुलाकात पर मची खींचतान के बीच सपना चौधरी ने कहा था कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।

भाजपा सांसद को सपना का जवाब

भाजपा सांसद को सपना का जवाब

सपना चौधरी के कांग्रेस का प्रचार करने की खबरों पर करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने उन्हें ठुमके लगाने वाली कहा था। सपना चौधरी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' इसपर सपना चौधरी ने कहा था ये बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सपना ने कहा कि वो एक कलाकार हैं और उनका काम मनोरंजन करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+