VIDEO: कृष्ण संग राधा बनकर नाचीं सपना चौधरी, अंदाज देखकर फैंस भी चौंके

सपना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कृष्ण की राधा बनकर नाच रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है।

नई दिल्ली। हरियाणा से लेकर दिल्ली राजस्थान और पश्चिम यूपी तक में अपने डांस का लोहा मनवाने वाली मशहूर रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस से लौटने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना जब स्टेज पर होती हैं तो उनकी एक झलक देखने के लिए उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ता है। सपना चौधरी को अभी तक आपने स्टेज पर ही थिरकते हुए देखा होगा, लेकिन अब सपना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कृष्ण की राधा बनकर नाच रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। (वीडियो: खबर की अंतिम स्लाइड में)

राधा बनीं सपना, कृष्ण संग झूमीं

राधा बनीं सपना, कृष्ण संग झूमीं

दरअसल पिछले दिनों सपना चौधरी ने अपने घर पर साईं संध्या का आयोजन कराया था। इस कार्यक्रम में उनके आस पड़ोस के लोग भी मौजूद थे। साईं भजन के बाद कार्यक्रम में झांकियों का आयोजन हुआ, जिसमें कृष्ण और राधा का नृत्य हुआ। पहले तो झांकी के कलाकार ही नृत्य कर रहे थे, लेकिन इसके बाद सपना चौधरी भी कृष्ण के साथ राधा बनकर नाचने लगीं। सपना को राधा के रूप में देखकर उनके फैंस भी चौंक गए।

8,712,057 लोगों ने देखा वीडियो

8,712,057 लोगों ने देखा वीडियो

यूट्यूब पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। सोनोटेक म्यूजिक कंपनी नामक यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को 6 जनवरी 2018 को अपलोड किया था, जिसे अभी तक 8,712,057 लोग देख चुके हैं। वीडियो के बड़ी संख्या में लाइक और शेयर भी किया जा रहा है। इससे पहले भी सपना चौधरी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

देखिए वो वीडियो:-

फरीदाबाद में बेकाबू हुए दर्शक

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्टेज शो के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए थे। दर्शकों के हंगामे को देखते हुए खुद सपना चौधरी ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन दर्शकों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सपना चौधरी कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+