सपना चौधरी ने तो खुद को बिल्कुल ही बदल डाला, वायरल हो रही तस्वीरें

नई दिल्ली। हरियाणा की डांसर और बिग बॉस में प्रतिभागी रहीं सपना चौधरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो एकदम बदली हुई नजर आ रही हैं। सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और इसको लेकर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

'बदली-बदली लागे अब कै खावन लाग्गी'

'बदली-बदली लागे अब कै खावन लाग्गी'

बिग-बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी ने अपने लुक्स में कुछ बदलाव किए थे लेकिन अब नई तस्वीरों को देख फैंस चौंके हुए हैं। इन तस्वीरों में सपना का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को लेकर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने तो उनका ही एक गाना लिखते हुए उनसे सवाल किया है, बदली-बदली लागे अब कै खावन लाग्गी?

हाल ही में सपा नेता के बेटे की शादी में पहुंची थी

हाल ही में सपा नेता के बेटे की शादी में पहुंची थी

हाल ही में हरियाणा सपना चौधरी, राखी सावंत और बिग बॉस फेम अर्शी खान के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री के बेटे की शादी में देखी गई थीं। इन तीनों ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। सपना चौधरी के साथ राखी सावंत, अर्शी खान के वाराणसी आने को लेकर कई बातें हो रही थीं लेकिन तीनों ने यहां जमकर धमाल मचाया।

सपना से देर रात तक चली डिमांड

सपना से देर रात तक चली डिमांड

तीनों के परफॉर्मेंस ने यहां लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया वहीं अकेले सपना के फैन्स ने एक के बाद एक डिमांड देर रात तक करते रहे। यही नहीं सपना चौधरी राखी सावंत और अर्शी खान ने अपने स्टेज शो के साथ ही मथुरा वृंदावन से आई कृष्ण रासलीला की स्पेशल टीम के साथ भी जमकर डांस किया सीनों सेलिब्रिटीज ने श्री कृष्ण राधा के साथ फूलों की होली भी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+