सपना चौधरी की एक झलक पाने को बेकाबू हुए लोग, भड़की भीड़ ने फेंके पत्थर, पुलिस ने चलाई लाठियां

मुरैना। 'बिग बॉस' फेम हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के शो में एक बार फिर से हंगामा हुआ है, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए इस कदर बेकाबू हुए कि पुलिस को उन्हें कंट्रोल करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा, बात मुरैना की है, जहां केएमएस रोड स्थित दुबे मैरिज गार्डन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग वहां समय से पहले पहुंच गए। इसकी वजह से कार्यक्रम स्थल पर काफी अव्यवस्था हो गई, जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया, उसने लोगों को रोकने की कोशिश की, जिससे लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसकी वजह से एमएस रोड़ पर दोपहर में दो घंटे तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ।

सपना के लिए बेकाबू हुए लोग

सपना के लिए बेकाबू हुए लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच तय था। सपना की लोकप्रियता के चलते समय से पहले ही गार्डन पर खासी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे अव्यवस्था होने लगी।

बिग बॉस ने बढ़ाई लोकप्रियता

बिग बॉस ने बढ़ाई लोकप्रियता

तीन बजे के करीब जब सपना चौधरी मंच पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी, बस इसी समय स्थित कंट्रोल के बाह हो गई और पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। आपको बता दें कि हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की लोकप्रियता कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के आने के बाद और भी बढ़ गई है।

 सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक में हुआ

सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक में हुआ

मालूम हो कि सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक, हरियाणा में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे।

पेट पालने के लिए डांस करना पड़ा

पेट पालने के लिए डांस करना पड़ा

लेकिन उनकी अचानक मृत्यु के कारण सपना के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके लिए सपना को स्टेज पर डांस करने को ही अपने जीविका का साधन बनाना पड़ा। उन्होंने रोहतक शहर से पढ़ाई की है।

दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली..

दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली..

लेकिन सपना ने बहुत कम वक्त में ही अपनी कला से हरियाणा की डांसर के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया लेकिन साल 2017 की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद मीडिया की सुर्खियों में आईं, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही। इस साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+