उपेंद्र सिंह रावत रिपब्लिक ऑफ पनामा, संजीव सिंघला इजराइल में भारत के राजदूत नियुक्त
उपेंद्र रावत रिपब्लिक ऑफ पनामा, संजीव सिंघला इजराइल के राजदूत नियुक्त
नई दिल्ली। भारत ने इजराइल और रिपब्लिक ऑफ पनामा में अपने नए राजदूतों की नियुक्ति कर दी है। भारत ने संजीव कुमार सिंघला को इजरायल में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। सिंघला विवेक कुमार की जगह लेंगे। शुक्रवार को 1997 बैच के आईएफएस अफसर संजीव सिंघला के नाम का ऐलान इजरायल में भारत के नए राजदूत के तौर पर हुआ है। वहीं रिपब्लिक ऑफ पनामा में भारत ने उपेंद्र सिंह रावत को अपना अगला राजदूत नियुक्त किया है।

1997 बैच के आईएफएस अफसर संजीव सिंघला इससे पहले भी इजराइल में भारतीय दूतावास में सेवा दे चुके हैं। इजराइल से उनको प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था। इस दफा उनको इजरायल में भारत का राजदूत बनाया गया है। वहीं रिपब्लिक ऑफ पनामा में भारत के नए राजदूत उपेंद्र सिंह रावत 1998 बैच के आईएफएस अफसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications