पीएम मोदी का एडिटेड वीडियो शेयर कर बुरे फंसे संजय सिंह, ट्विटर ने किया रेड फ्लैग, लोगों ने लगाई क्लास

नई दिल्ली, 25 जुलाई। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किय है ,जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। दरअसल संजय सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है वह रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह का है। संजय सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है वह एडिटेड है और ट्विटर ने वीडियो के नीचे रेड फ्लैड भी अलर्ट किया है। अब संजय सिंह की इस वीडियो को लेकर आलोचना हो रही है। वीडियो को टीआरएस और कांग्रेस ने भी शेयर किया है।

sanjay singh

संजय सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे दिख रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आते हैं तो पीएम मोदी उनकी ओर नहीं देखते हैं और ना ही उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। संजय सिंह ने वीडियो के साथ लिखा, ऐसा अपमान वेरी, वेरी सॉरी सर, ये लोग ऐसे ही हैं। आपका कार्यकाल खत्म, अब आपकी तरफ देखेंगे भी नहीं। लेकिन वीडियो के नीचे ट्विटर ने रेड फ्लैग किया और लिखा स्टे इंफॉर्म्ड, यह मीडिया गलत परिपेक्ष्य में दिखाया गया है।

वहीं संजय सिंह के वीडियो पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर संजय सिंह पर निशाना साधते हुए लोगों ने लिखा यह एडिटेड वीडियो है, इसे क्रॉप करके शेयर किया गया है। लोगों ने संजय सिंह के वीडियो के बदले पूरा वीडियो शेयर किया है और दिखाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति का अभिवादन स्वीकार किया है। अंकुर सिंह नाम के यूजर ने लिखा, संजय सिंह आपको शर्म आनी चाहिए, आपने क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया, जिसमे प्रधानमंत्री जाने वाले राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद जी का अभिवादन किया। आप ने उस हिस्से को एडिट किया जब पीएम मोदी रामनाथ का अभिवादन करते हैं।

एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, पूरा वीडियो दिखाओ अंकल, आपको शर्म आनी चाहिए, टिकट ब्लैक करने वाले। बता दें कि रामनाथ कोविंद का कार्यकाल बतौर राष्ट्रपति 24 जुलाई को खत्म हो गया, जबकि 25 जुलाई यानि आज द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगी। प्रणब मुखर्जी के बाद रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति बने थे। द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+