'राघव-परिणीति की सभी मनोकामनाएं पूरी करें भगवान', उदयपुर पहुंचे संजय सिंह ने कहा
Parineeti Chopra Marriage Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित 'द लीला पैलेस' में होगी। इस शादी में बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ ही नेताओं के पहुंचने की भी संभावना है।
शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं, इस शादी में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह भी उदयपुर पहुंच चुके है। संजय सिंह शनिवार 23 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ उदयपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान संजय सिंह मीडिया कर्मियों से रुबरु हुए और राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई दी। संजय सिंह ने कहा,
मैं राघव और परिणीति को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई देता हूं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और उनका वैवाहिक जीवन की नई पारी उनको ऊंचाइयों तक लेकर जाए। आज और कल विवाह समारोह है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए 22 सितंबर को ही राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए थे। उदयपुर एयरपोर्ट पर परिणीति औऱ राघव का भव्य रूप से स्वागत भी किया गया था। शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके है। आज यानी 23 सितंबर 2023 को उदयपुर में सबसे पहले परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होनी थी लेकिन ऐसा नीहं हो रहा है बल्कि इसकी जगह परिणीति की हल्दी सेरेमनी शुरू हो चुकी है।
खबर है कि आज शाम को होटल में परिणीति की मेहंदी सेरेमनी और संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया है। दोनों की शादी के लिए आज यानी 23 सितंबर की सुबह से ही मेहमानों के शादी समारोह में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेहमानों को सबसे पहले एयरपोर्ट से लग्जरी कार में बैठाकर जेटी तक लाया जा रहा है। उसके बाद नाव की मदद से मेहमानों को होटल तक पहुंचाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications