छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर भड़के संजय राउत, बोले अपशब्द

sanjay raut

Sanjay Raut foul language: उद्धव ठाकरे खेमे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह विवादों में घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते वक्त संजय राउत जुबान पर नियंत्रण नहीं रख सके। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि जो लोग सरकार में हैं वह हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन ये लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर कुछ नहीं बोलते हैं। मुझे लगता है कि अगर किसी के भीतर आत्मसम्मान है तो वह इस मुद्दे पर जरूर बोले। दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया था, इसकी लेकर विवाद हो रहा है।

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर पिछले कुछ दिनों से लागतार राजनीति हो रही है। राज्यपाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जब हम छोटे थे तो हमारे आदर्श जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी होते थे, महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की आवश्यकता नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों की बात हैं, आपको आज के जमाने के महापुरुष बाबा भीमराव अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक मिल जाएंगे। राज्यपाल के इसी बयान पर संजय राउत भड़क गए और गाली तक डे डाली।

गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय राउत ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। वह अक्सर अपनी जुबान पर नियंत्रण खो बैठते हैं और अपशब्द कह डालते हैं। पिछले साल फरवरी माह में भी उन्होंने भाजपा नेता किरीट सोमैया को लेकर विवादिय बयान दिया था। उन्होंने किरीट सोमैया को चू#या तक कह दिया था। इससे पहले 2020 में कंगना रनौत को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र का बाप छत्रपति शिवाजी महाराज है, मुझे लगता है कि ऐसे व्यक्ति के बाप को इधर लाकर दिखाना पड़ेगा। यही नहीं उन्होंने कंगना रनौत को हरामखोर तक कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+