'करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं', उद्धव सरकार पर संकट के बीच संजय राउत का बड़ा बयान
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में है। मैं किसी खेमे की बात नहीं करूंगा, मैं सिर्फ अपनी पार्टी की ही बात करूंगा।
मुंबई, 23 जून : महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में है। मैं किसी खेमे की बात नहीं करूंगा, मैं सिर्फ अपनी पार्टी की ही बात करूंगा। हमारी पार्टी आज भी मजबूत है। करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं, जब वे मुंबई आएंगे तो आपको पता चलेगा। साथ ही ये भी जल्द पता चल जाएगा कि किन परिस्थितियों में इन विधायकों ने हमें छोड़ दिया।

शिवसेना सांसद ने कहा कि जो लोग ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ रहे हैं, वे बालासाहेब ठाकरे के सच्चे भक्त नहीं हैं। हम सच्चे बालासाहेब भक्त हैं... ईडी का दबाव भी है लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे। जब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा तो सभी देखेंगे कि कौन निगेटिव है और कौन पॉजिटिव।
Recommended Video
गहराता जा रहा संकट
बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार का संकट गहराता जा रहा है। संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकते भी दे दिए हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना और भाजपा ने यहां मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच मतभेद के चलते शिवसेना ने भाजपा से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।
जानें मामला
शिवसेना और भाजपा ने 2019 में एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, भाजपा ने 106 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं शिवसेना सिर्फ 56 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। दोनों दलों को पूर्ण बहुमत मिला था और आसानी से 288 विधानसभा वाली महाराष्ट्र में सरकार का गठन कर सकते थे। लेकिन शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी और कहा कि ढाई-ढाई साल का कार्यकाल दोनों दलों के पास मुख्यमंत्री का रहना चाहिए। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। कई महीने तक प्रदेश में सियासी हंगामा चला और उसके बाद ठाकरे ने यह गठबंधन खत्म करके महाविकास अघाड़ी की सरकार का गठन किया।












Click it and Unblock the Notifications