मुख्यमंत्री पद पर खींचतान, संजय राउत ने कहा इस बार महाराष्ट्र को मिलेगा शिवसेना का CM
मुख्यमंत्री पद पर खींचतान, संजय राउत ने कहा इस बार महाराष्ट्र को मिलेगा शिवसेना का CM
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही वहां मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शउरू हो गई है। शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगली दशहरा रैली में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बगल में शिवसेना का मुख्यमंत्री बैठा होगा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है, इसबार महारष्ट्र को शिवसना का मुख्यमंत्री चाहिए।

वहीं रैली में उद्धव ठाकरे ने एक के बाद एक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना 10 रुपये में भोजन देगी और 1 रुपये में बॉडी चेकअप होगा। वहीं शिवसेना प्रमुख ने वादों का पिटारा खोलते हुए कहा कि प्रदेश में 30 फीसदी बिजली सस्ती की जाएगी। उन्होंने गठबंधन पर कहा कि समझौता गठबंधन का एक हिस्सा है, जहां हम नहीं लड़ रहे वहां शिवसेना के कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हैं।
Sanjay Raut, Shiv Sena in Mumbai yesterday: There will be a Shiv Sena Chief Minister in the state in the times to come. Today, Shiv Sena looks a little calm but do not go by that. Since we are in alliance we ought to speak carefully on some issues. pic.twitter.com/84Zp1CvZ3o
— ANI (@ANI) October 8, 2019












Click it and Unblock the Notifications