लोकसभा चुनाव में शिवसेना को मिला नया साथी, भाजपा के लिए हो सकती है मुश्किल

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। शिवसेना इस बार अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी, ऐसे में पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नए साथियों की तलाश में जुट गई है। इस बीच शिवसेना को गोवा में नया साथी मिल गया है, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि गोवा में शिवसेना इस बार गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरेगी।

शिवसेना ने शुरू की चुनावी तैयारी

शिवसेना ने शुरू की चुनावी तैयारी

गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं। ऐसे में शिवसेना ने इस बार का लोकसभा चुनाव गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के साथ मिलकर लड़ेगी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जीएसएम के साथ गठबंधन की सहमति जता दी है। शिवसेना प्रमुख की सहमति के बाद अब शिवसेना और जीएसएम गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

संजय राउत ने दी जानकारी

संजय राउत ने दी जानकारी

बता दें कि शिवसेना और गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के बीच गठबंधन कोई नया नहीं है। दोनों पार्टियां 2017 में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी, हालांकि उस समय उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली थी। शिवसेना को विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल पायी थी।

जीएसएम के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

जीएसएम के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि गोवा में पार्टी को मजबूती देने के लिए पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे अगले महीने वहां का दौरा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि तटीय राज्य में शिवसेना प्रमुख राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभर रही है। सभी वर्गों के लोग शिवसेना के साथ जुड़ने को तैयार हैं। उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा की लोकसभा सीट वर्तमान में बीजेपी के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+