'अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है', संजय राउत का दावा
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है।
संजय राउत ने कहा, ''अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है।वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई बीजेपी के लिए मुश्किल है।''

संजय राउत ने कहा, ''भारत में राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है और कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से लड़ती हैं, तो पीएम मोदी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा और प्रियंका उन पर भारी पड़ सकती हैं।''
संजय राउत ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ने के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराने के लिए भी पीएम मोदी की आलोचना की।
संजय राउत ने कहा, "पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सांसदों की एक बैठक में कहा कि ठाकरे ने 2014 में गठबंधन तोड़ दिया था। वह झूठ बोल रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र में सभी जानते हैं कि तत्कालीन भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने ठाकरे को फोन किया था और उन्हें गठबंधन तोड़ने के भाजपा के फैसले की जानकारी दी थी।''












Click it and Unblock the Notifications