संजय राउत ने प्रशांत किशोर की 'भविष्यवाणी' को बताया गलत, कहा- बीजेपी रहेगी, लेकिन विपक्ष में

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: हाल ही में प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बीजेपी दशकों तक भारतीय राजनीति में बड़ी ताकत बनी रहेगी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने पीके के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो चुनावी रणनीतिकार की बात से सहमत नहीं हैं। 2024 में विपक्षी दलों का गठबंधन बीजेपी से सत्ता छीन लेगा।

bjp

राउत ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती, उसकी जड़ें देश के कोने-कोने में हैं। वो मुख्य विपक्षी दल है, साथ ही बहुत से क्षेत्रीय दल भी उसके साथ हैं। वो प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी में विश्वास नहीं रखते हैं। बीजेपी का दावा है कि वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चुनाव हार जाती है तो वो विपक्षी पार्टी बन जाएगी। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र में बीजेपी 105 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है।

क्या था प्रशांत किशोर का बयान?
हाल ही में अपनी गोवा यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि आने वाले दशकों में भारतीय राजनीति में बीजेपी एक ताकत बनी रहेगी। चाहे वे जीतें, चाहे वे हारें, ये कुछ इस तरह से होगा जैसा कांग्रेस के लिए पिछले 40 वर्षों से था। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप 30 प्रतिशत वोट भारत में सुरक्षित कर लेते हैं, तो आप जल्दी कहीं नहीं जाने वाले। पीके ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि एक समस्या राहुल गांधी के साथ है, उन्हें लगता है कि कुछ वक्त की बात है, बाद में लोग नरेंद्र मोदी को किनारे कर देंगे, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।

महाराष्ट्र की सत्ता में है गठबंधन
आपको बता दें कि पहले बीजेपी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई। जिसे महाविकास अघाड़ी गठबंधन नाम दिया गया है। हालांकि अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं कि शायद आगामी चुनावों में शिवसेना अपने पुराने साथी के साथ जाने की सोचे, लेकिन हर बार उसके नेता इन बातों को निराधार बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+