अब्दुल सत्तार के मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबरों पर संजय राउत ने क्या कहा?

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक महीने बाद कैबिनेट का विस्तार हुआ था, जिसको लेकर कांग्रेस-एनसीपी और यहां तक कि शिवसेना के विधायकों में भी नाराजगी देखने को मिली है। शनिवार को औरंगाबाद से शिवसेना के विधायक और राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने उद्धव कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वे कैबिनेट मंत्री ना बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे थे। वहीं, अब्दुल सत्तार के इस्तीफे पर शिवसेना सांसद संजय राउत की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

Sanjay Raut reacts on reports that Shiv Senas Abdul Sattar has resigned as maharashtra minister

शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार के मंत्री पद से इस्तीफे की खबरों पर संजय राउत ने कहा कि कैबिनेट में कोई मतभेद नहीं हैं। यदि कोई मंत्री इस्तीफा देता है तो सामान्य रूप से इस्तीफा सीएम या राजभवन को भेजा जाता है, लेकिन दोनों तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि अब्दुल सत्तार ने अपना इस्तीफा सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा है।

उद्धव ठाकरे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद शिवसेना में भी नाराजगी सामने आने लगी है। जबकि विभागों के बंटवारे को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। पिछले दिनों, शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में भी लिखा गया था कि शिवसेना कोटे से तीन निर्दलीय विधायकों को कैबिनेट में जगह दिए जाने के चलते वफादार शिवसैनिकों का पत्ता कट गया।

ऐसी खबरें भी आईं हैं कि शिवसेना एमएलसी तानाजी सावंत ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने ही मंत्री नहीं बनाए जाने पर अपना विरोध जाहिर किया था। देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री रह चुके तानाजी सावंत को उद्धव ठाकरे ने मनाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी छोड़ने तक की धमकी दी है। फिलहाल, विभागों के बंटवारे पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+