'महाराष्ट्र में उर्फी को छोड़कर और कोई मुद्दा नहीं... ' संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के पास अब राजनीति के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, ये लोग ऊर्फी जावेद का मुद्दा उठा रहे हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ऊर्फी जावेद और दीपिका पादुकोण को लेकर भारतीय जनता पार्टी को लेकर तीखा हमला किया है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से ऊर्फी जावेद के मसले को उठाया उसके बाद से लोग ऊर्फी जावेद को जानने लगे हैं। आखिर ऊर्फी को कौन जानता था। यही नहीं संजय राउत ने कहा कि दीपिका पादुकोण के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी इसलिए हमला बोल रही है क्योंकि वो जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान वहां गई थीं, वह प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ खड़ी नजर आई थीं। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने ऊर्फी और दीपिका को लेकर मोरल पुलिसिंग की उसके बाद से ही ऊर्फी जावेद को लोग जानने लगे हैं। संजय राउत ने कहा कि भाजपा नेता चित्र वाघ ने ऊर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया।

भाजपा के पास मुद्दे नहीं
चित्रा वाघ ने ऊर्फी के भड़काऊ कपड़ों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे लेख में संजय राउत ने कहा महाराष्ट्र की राजनीति इस कदर कुत्तों के हाथ में चली गई है कि अब इन लोगों के पास ऊर्फी जावे के कपड़ों के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा की ऊर्फी जावेद के खिलाफ मोरल पुलिसिंग को नजरअंदाज किया जा सकता है। अब ऊर्फी जावेद प्रसिद्ध हो चुकी हैं और वह भाजपा नेताओं पर हमला कर रही हैं। यह सब उस वक्त हुआ जब दिल्ली में एक लड़की को कार से घसीटा गया, उसका शरीर बिना कपड़ों के पाया गया।

जेएनयू में जाने की वजह से भड़की भाजपा
संजय राउत ने ऊर्फी जावेद के मसले को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सामने आया है। क्या दीपिका पादुकोण के खिलाफ गुस्सा सिर्फ उनकी भगवा बिकिनी की वजह से है। दीपिका पादुकोण जेएनयू गई थीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी हुई थीं। जोकि भाजपा को नागवार गुजरी, यही वजह है कि इन लोगों ने दीपिका को निशाना बनाया है। भाजपा के लोगों को फिल्म के कुछ सीन पसंद नहीं थे, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन को काटा।

भाजपा के मंत्री की हरकत इन्हें नहीं दिखती
एक समय जब हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा था, लेकिन भाजपा के नेता सिर्फ ऊर्फी जावेद के मसले को उठा रहे हैं। चित्रा की शिकायत पर ऊर्फी जावेद ने भी शिकायत दर्ज कराई है। चित्रा के खिलाफ यह शिकायत उन्हें धमकी देने का आरोप में दर्ज कराई गई है। 4 जनवरी को भाजपा नेता ने ट्विटर पर ऊर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा क्या महिला आयोग इसपर कुछ करेगा।

खुलेआम अधनंगी टहल रही
चित्रा वाघ ने मराठी में ट्वीट करके लिखा, अधनंगी महिला सड़क पर खुलेआम टहल रही है। आखिर क्यों महिला आयोग खुद से इसका संज्ञान नहीं ले रही। यह प्रदर्शन ऊर्फी जावेद के खिालफनहीं बल्कि खुले में इस तरह से टहलने की सोच को लेकर है। क्या सच में महिला आयोग इस मामले में कुछ करेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications