अनंत हेगड़े के बयान पर बोले संजय राउत- '40 हजार करोड़' केंद्र को वापस भेजना महाराष्ट्र के साथ गद्दारी
Recommended Video
नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। हेगडे़ ने कहा था कि केंद्र के फंड का दुरुपयोग बचाने के लिए इस ड्रामे को करने का फैसला लिया गया और देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। अब इस बयान को लेकर शिवसेना के राज्यसभा संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला है।

संजय राउत ने कहा, 'अनंत हेगड़े कहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस ने 80 घंटे तक सीएम रहने के दौरान महाराष्ट्र के 40 हजार करोड़ केंद्र को वापस भेज दिए। ये महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।' भाजपा सांसद हेगड़े ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के महज 15 घंटों के भीतर देवेंद्र फडणवीस ने 40000 करोड़ रुपए वापस केंद्र सरकार को भेज दिए। हेगड़े ने कहा था कि मुख्यमंत्री के पास केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 40000 करोड़ रुपए का अधिकार होता है।
उन्होंने कहा कि सीएम इस पैसे को सरकार की तमाम योजनाओं के लिए आवंटित कर सकता है। फडणवीस को इस बारे में पता था कि अगर एनसीपी-शिवसेना व कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस फंड का गलत इस्तेमाल होगा। भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े के इसी बयान पर शिवसेना अब पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही है।
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस महज तीन दिन ही सीएम की कुर्सी पर रहे, जिसके बाद अजित पवार ने अपने पद से उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई और उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बने। वहीं, शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान महा विकास अघाड़ी के पक्ष में 169 विधायकों का समर्थन मिला।












Click it and Unblock the Notifications