Padmavat के लिए बदली गई Padman की रिलीज डेट, भंसाली बोले: हम अक्षय के आभारी
Recommended Video

मुंबई। पद्मावत को कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद बनाया गया है, हमने 25 जनवरी की रिलीज की तारीख का फैसला किया है लेकिन अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'पैडमैन' फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कहा, उन्होंने सहमति व्यक्त की। हम जीवन भर के लिए उनके आभारी रहेंगे। यह बात संजय लीला भंसाली ने आज एक प्रेस वार्ता में कही। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब 9 जनवरी को रिलीज होगी। इसी प्रेस वार्ता में अक्षय कुमार ने कहा कि पद्मावत को जल्द से जल्द रिलीज करने के लिए उनके लिए जरूरी है, इसलिए मैं अपनी फिल्म 'पैड मैन' की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं, अब फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

कोर्ट गुरुवार को पहले ही आदेश दे चुका है
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर दाखिला याचिका पर सुनवाई करने को मना कर दिया। उच्चतम न्यायालय में वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका दायर की थी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को जो सर्टिफिकेट दिया है वो अवैध है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि कोर्ट गुरुवार को पहले ही आदेश दे चुका है।

'कोर्ट को एक संवैधानिक न्यायालय के रूप में काम करना है'
वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को मिले सर्टिफिकेट को लेकर याचिका डाली थी। शर्मा का कहना था कि सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को मिला अवैध है। इस याचिका पर दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने सुनवाई करने से मना कर दिया। बेंच ने कहा, 'कोर्ट को एक संवैधानिक न्यायालय के रूप में काम करना है।

कोर्ट पहले ही कह चुका है कि...
कल अंतरिम आदेश में कोर्ट पहले ही कह चुका है कि राज्य किसी भी फिल्म को स्क्रीनिंग से नहीं रोक सकते।' गौरतलब है कि कई बीजेपी शासित राज्यों ने फिल्म को रिलीज होने से बैन कर दिया था। इस बैन के खिलाफ पद्मावत के प्रोड्यूसर्स ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी।

सेंसर बोर्ड अध्यक्ष को धमकी
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर्स के हक में फैसला सुनाते हुए कहा था कि राज्य फिल्म को रिलीज होने से नहीं रोक सकते। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राजपूत करणी सेना काफी गुस्से में है। करणी सेना का देश के कई शहरों में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी करणी सेना ने खुली धमकी दी है। करणी सेना के सुखदेव सिंह राजपूत ने सेंसर बोर्ड अध्यक्ष को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें राजस्थान में घुसने नहीं दिया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications