फिर चला संजय जोशी का पोस्टर वार, पूछा क्यों करें जनता मोदी पर विश्वास ?
नयी दिल्ली। भाजपा नेता संजय जोशी अब पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करने में जुट गए हैं। पोस्टर से हमले करने के लिए मशहूर संजय जोशी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर हमला करते हुए तीखे सवाल दागे हैं।

दिल्ली में एक बार फिर भाजपा नेता संजय जोशी के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर विवाद पैदा कर दिया है। पोस्टर के जरिए मोदी पर हमला करते हुए संजय जोशी ने पाकिस्तान को रमजान की बधाई देने को लेकर प्रधानमंत्री को आडे हाथ लिया गया है।
पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है पाकिस्तान और बांग्लादेश को देते हो रमजान की बधाई सुषमा, आडवाणी, संजय जोशी ,राजनाथ, गडकरी, मुरली मनोहर जोशी, वसुंधरा के लिए मन में है खटाई। पोस्टर पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है। वहीं दूसरी ओर संजय जोशी की पोस्टर लगी है।












Click it and Unblock the Notifications