क्या संजय दत्त ने कैंसर को दे दी है मात, परिजनों ने दी जानकारी

क्या संजय दत्त ने कैंसर को दे दी है मात, परिजनों ने दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लंग कैंसर की खबर ने उनके प्रशंसकों को हिला कर रख दिया था सभी उनके जल्द से जल्द सेहतमंद होने की कामना कर रहे थे। संजू बाबा के परिवार, करीबियों और उनके प्रशंसकों की दुआ कबूल हो गई है क्योंकि संजय दत्‍त ने कैंसर को महज दो महीने में मात दे दी है। फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे एक्‍टर संजय दत्‍त ने इस जानलेवा बीमारी से जंग जीत ली है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन मीडिया ने संजय दत्‍त को बधाई का संदेश भेजा तो अभिनेता ने थैंक्‍यू कहकर इसकी पुष्टि की है।

संजय दत्त के दोस्त अजय अरोड़ा ने दी ये जानकारी

संजय दत्त के दोस्त अजय अरोड़ा ने दी ये जानकारी

अस्‍पताल सूत्रों के अनुसार सोमवार को संजय दत्‍त की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) रिपोर्ट आई, जिसमें वे कैंसर फ्री पाए गए। पीईटी स्कैन कैंसर की सबसे ऑथेंटिक जांच मानी जाती है, उसमें पता चल जाता है कि पीड़ित की कैंसर सेल्स की क्‍या हालत है। पीईटी स्कैन में ये भी पता चलता है कि कैंसर शरीर में कितना फैल चुका है।" वहीं संजय दत्त के दोस्त अजय अरोड़ा ने इंडिया टीवी को इस बात की "वह बिल्कुल ठीक हो गया है, मैं पहले दिन से जानता था कि सब ठीक होगा... इस जंग को जीतने के लिए उसने बहुत मेहनत की है, अब जब सब रिपोर्ट सही है तो हम बहुत खुशी के साथ यह कह रहे हैं कि संजय दत्त बिल्कुल ठीक है और उन्होंने वापस काम शुरू कर दिया है।''

दो महीने में जीती कैंसर से जंग

दो महीने में जीती कैंसर से जंग

बता दें 61 वर्षीय संजय दत्त को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 8 अगस्‍त को मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती किए गए थे जहां कुछ टेस्‍ट हुए थे 11 अगस्‍त को रिपोर्ट में चौथी स्टेज के लंग कैंसर का पता चला था, उनका परिवार उन्‍हें विदेश ले जाकर इलाज करवाना चाहता था लेकिन कुछ कानूनी वजहों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में ही उनका इलाज करवाया गया। जहां पर डाक्‍टरों के इलाज की वजह से संजय दत्‍त अब कैंसर को मात दे चुके हैं। माना जा रहा है कि संजय दत्‍त की पत्‍नी मान्‍यता जल्‍द ही संजू बाबा के ठीक होने की जानकारी उनके प्रसंशकों के सामने साझा कर सकती हैं।

संजू बाबा ने कहा था

संजू बाबा ने कहा था "मैं इसे हरा दूंगा"

कुछ दिन पहले एक्‍टर संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्‍होंने पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बात की थी। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर संजय दत्त के इस वीडियो शेयर किया था। इसमें संजय दत्त ने अपने दोस्‍त अलीम का इंट्रोडक्‍शन करवाते हुएअपने माथे पर आया निशान दिखाते हुए कहा था, "अगर आप यह देखें तो पाएंगे कि यह मेरी जिंदगी का हालिया निशान है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं कैंसर से जल्दी ही मुक्त हो जाऊंगा। "संजय दत्‍त ने कहा था सैलून में वापस आकर अच्छा लगा। मैंने हेयरकट कराया है। मैं कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी में एक नए घाव ने एंट्री ली है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं इस कैंसर की बीमारी से निजात पा लूंगा।"

संजय दत्‍त की पत्‍नी मान्‍यता ने प्रसंशकों से की थी ये अपील

संजय दत्‍त की पत्‍नी मान्‍यता ने प्रसंशकों से की थी ये अपील

संजय दत्‍त की बीमारी की खबर मीडिया में आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता ने प्रसंशकों से अपील की थी कि अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की थी। मान्यता ने अपने इस भावुक भरा पोस्‍ट लिखा था- "मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+