संजय दत्त की बॉडी में होता था इतना ड्रग्स, खून चूसते ही मर जाता था मच्छर, देखें Viral Video

मुंबई, 24 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इंडस्ट्री में अब तक के अपने करियर में उन्होंने बहुत कुछ सहा, गैरलाइसेंसी हथियार रखने के जुर्म में उन्हें जेल तक जाना पड़ा है। अपने मुश्किल भरे वक्त के बारे में बताते हुए संजय दत्त ने जेल की लाइफ का खुलासा किया था। उन्होंने न सिर्फ अपने जेल के अनुभव के बारे में बताया था बल्कि नशे की लत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था।

संजय दत्त ने शेयर की अपनी जेल की जिंदगी

संजय दत्त ने शेयर की अपनी जेल की जिंदगी

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त को फिल्मों के लिए स्ट्रगल तो नहीं करना पड़ा लेकिन अपनी निजी लाइफ में उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया। देखा जाए तो मुंबई में 1993 में हुए बम ब्लास्ट के बाद से ही संजय दत्त का परेशानी शुरू हुई। ब्लास्ट से संजय के तार जुड़ने की वजह से उन्हें काफी समय जेल में गुजारना पड़ा। सलाखों के पीछे से बाहर आते ही संजय एक रियलिटी शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने जेल के अनुभव को दुनिया के सामने रखा।

'ऐसी कोई ड्रग्स नहीं, जो मैंने न ली हो'

'ऐसी कोई ड्रग्स नहीं, जो मैंने न ली हो'

शो में संजय दत्त ने बताया था कि वह बुरी तरह से ड्रग्स के आदी हो गए थे, ऐसा कोई ड्रग्स नहीं था जिसे उन्होंने न लिया हो। उन्होंने बताया कि जब मच्छर उन्हें काटते थे तो उनके खून से मच्छर मर जाते थे, शायद उनकी बॉडी में ड्रग्स के ओवरडोज से ऐसा होता था। संजय ने कहा थाा, 'मैं लेटे हुए देखता था कि मच्छर मेरे पास आ रहा है, उसने मुझे काटा और खून पीते ही नीचे गिर गया..उसके पंख हिलते थे लेकिन उड़ नहीं पाता था और उल्टा होकर मर जाता था।'

खून पीते ही मर जाता था मच्छर

खून पीते ही मर जाता था मच्छर

एक्टर ने आगे कहा, 'इसका मतलब था कि मेरे खून में इतना ड्रग्स था कि मच्छर उड़ नहीं पा रहा था। मैं इतने नशे में हो जाता था, आज मुझे वो दिन सोचकर ही हंसी आती है कि मच्छर सोचता खून पियूंगा और खून पीते ही मर जाता।' संजय की बाते सुन शो के अन्य सदस्य भी हंसने लगते हैं। बॉलीवुड एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ये सब बातें बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय को कहते सुना जा सकता है कि उम्मीद रखना छोड़ दो।

जेल में कमाए 400 से अधिक रुपए

जेल में कमाए 400 से अधिक रुपए

जेल की जिंदगी के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा, 'वहां मुझे एक आदमी मिला जिसने कहा होप (उम्मीद) रखना छोड़ दो, जेल में तेरा समय यूं निकल जाएगा।' संजय ने आगे बताया कि जेल में वो और उनका एक दोस्त पेपर बैग बनाते थे। उन्हें एक पेपर बैग के 20 पैसे मिलते थे। वो दिन में 50, 60 और कभी-कभी 100 बैग्स भी बना लेते थे। साढ़े तीन-चार साल में बैग बानाने के कुल 400 से 500 रुपए मिले। ये सारे पैसे उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता को दे दिए थे।

संजय दत्त हैं मान्यता के दूसरे पति

संजय दत्त हैं मान्यता के दूसरे पति

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की खूबसूरत और बोल्ड पत्नी मान्यता दत्त 22 जुलाई को 43 साल की हो गईं। संजय संग साल 2008 में सात फेरे लेने वाली मान्यता दत्त को लोग बेहद मजबूत और खुशमिजाज महिला कहते हैं। संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले वो बी ग्रेड की फिल्मों की हिरोईन हुआ करती थीं। वो एक्टर की तीसरी पत्नी हैं और संजय दत्त उनके दूसरे पति हैं। मान्यता का असली नाम दिलनाज शेख है। एक्टर के मुश्किल दिनों में उनके साथ वो चट्टान की तरह खड़ी रहीं इसलिए बॉलीवुड गलियारों में उन्हें कुछ लोग संजू की आयरन लेडी भी कहकर पुकारते हैं।

यह भी पढ़ें: मान्यता के 43वें जन्मदिन पर संजय दत्त ने लिखा प्यार भरा पोस्ट, कहा- आप परिवार की Backbone हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+