मान्यता के 43वें जन्मदिन पर संजय दत्त ने लिखा प्यार भरा पोस्ट, कहा- आप परिवार की Backbone हो
मुंबई, जुलाई 22। जब-जब बॉलीवुड में उन जोड़ियों की बात होती है, जिन्होंने बुरे से बुरे दौर में एक-दूसरे के साथ दिया तो उस समय संजय दत्त और मान्यता दत्त (Maanayata Dutt Birthday) की बात जरूर होती है। मान्यता ने अपने पति संजय दत्त के हर बुरे समय में बखूबी उनका साथ निभाया है। आज (22 जुलाई) मान्यता का 43वां जन्मदिन है। इस मौके पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बहुत रोमांटिक अंदाज में मान्यता को बर्थडे विश किया है। बता दें कि संजू बाबा और मान्यता की शादी को 13 साल हो चुके हैं।

संजू बाबा ने मान्यता के लिए लिखा एक प्यारा सा पोस्ट
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है। संजय दत्त ने कहा है, "आप हमारे परिवार की रीढ़ की हड्डी हो और मेरे लिए मेरे जीवन की रोशनी हो। शब्द वह सब व्यक्त करने में विफल होते हैं जो आप मेरे लिए चाहते हैं, लेकिन आप यह सब अच्छी तरह से जानते हैं। हमेशा वहां रहने और आप होने के लिए धन्यवाद।'

शादी की सालगिरह पर भी संजय ने लिखा था ऐसा ही प्यार भरा पोस्ट
आपको बता दें कि संजय दत्त अक्सर सोशल मीडिया पर मान्यता के साथ इस तरह प्यार का इजहार करते हैं और खास मौकों पर तो जरूर वो कुछ ना कुछ शेयर करते हैं। संजय ने इससे पहले 11 फरवरी को अपनी शादी की सालगिरह पर भी ऐसा ही प्यारा सा नोट मान्यता के लिए लिखा था। संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "11.02.2008 तब आपको प्यार किया। अब आपको और भी अधिक प्यार @maanayata_dutt हैप्पी एनिवर्सरी।" आपको बता दें कि संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और लड़की है।

संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं मान्यता
मान्यता दत्त की अगर बात करें तो उनका असली नाम दिनवाज शेख है। उन्होंने बाद में अपना नाम मान्यता रखा था। मान्यता अपने पति संजय दत्त से करीब 20 साल छोटी हैं और जब उन्होंने 2008 में शादी की थी, तो उन्होंने शादी का खुलासा नहीं किया था। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि संजय और मान्यता कुछ समय लिव इन में रहे थे। आपको ये भी बता दें कि मान्यता जो हैं संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications