कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले संजय दत्त

मुंबई। फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों को गलत बताया है। संजय दत्त ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया में उनके आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें चल रही हैं, जिनमें सच्चाई नहीं है। वो अपनी बहन प्रिया दत्त के लिए ही इस चुनाव में काम कर रहे हैं और सभी से वोट डालने की अपील करते हैं। संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त को कांग्रेस ने मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव में उतारा है।

प्रिया दत्त को मेरा पूरा समर्थन

प्रिया दत्त को मेरा पूरा समर्थन

संजय दत्त ने जहां खुद के चुनाव लड़ने की बात को नकार दिया तो वहीं बहन प्रिया के समर्थन की बात कही। कांग्रेस ने प्रिया दत्त को महाराष्ट्र की मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल सीट से उम्मीदवार बनाया है। प्रिया 2014 में बीजेपी की पूनम महाजन से यहां से हार गई थीं। भाजपा ने फिर से पूनम महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूनम महाजन और प्रिया दत्त फिर से एक बार आमने-सामने होंगी। पूनम महाजन बीजेपी के बड़े नेता रहे प्रमोद महाजन की बेटी हैं, वहीं प्रिया दत्त कांग्रेस के बड़े नेता रहे मरहूम सुनील दत्त की बेटी हैं।

सुनील दत्त की मौत के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त को मुंबई उत्‍तर पश्चिम लोकसभा सीट कांग्रेस ने साल 2005 में उन्हें उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वो लगातार दो बार इस सीट से सांसद बनी। इससे पहले अभिनेता से नेता बने सुनील दत्त मुंबई उत्‍तर पश्चिम लोकसभा सीट से 18 साल सांसद रहे हैं।

मां नर्गिस का गांव होने के चलते इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

मां नर्गिस का गांव होने के चलते इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

संजय दत्त के इलाहाबाद से चुनाव लड़ने की खबरें कुछ समय से मीडिया में हैं। बताया गया कि प्रियंका गांधी और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त में इसको लेकर बैठक भी हुई थी। इलाहाबाद में संजय दत्त की ननिहाल होने के चलते उनका नाम चल रहा था। इलाहाबाद के मेजा तहसील क्षेत्र में चिलबिला गांव पडता है। इसी गांव में संजय दत्त का ननिहाल है। जहां उनकी मां नरगिस दत्त पली बढी और फिर मुंबई की मशहूर अदाकारा बनी। संजय ने बीते साल चिलबिला गांव को गोद लेने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सुनील दत्त और नर्गिस भी इस गांव में कई दफा आए थे।

सपा में रह चुके संजय दत्त

सपा में रह चुके संजय दत्त

संजय दत्त इससे पहले समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं, पार्टी ने उनको महासचिव बनाया था। 2009 में उनको समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से चुनाव लड़ाने का भी ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था और राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+