सानिया मिर्जा ने बेटे के पहले बर्थडे की वीडियो किया शेयर, लिखी इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर कई भावुक ट्वीट किए हैं। सानिया मिर्जा के बेटे इजहान अब एक साल के हो गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोग बधाई दे रहे हैं। खुद सानिया मिर्जा ने ट्वीट करके लिखा है कि आज से ठीक एक साल पहले तुम इस दुनिया में आए और हमारी दुनिया बन गए, जब तुम पैदा हुए तो पहले ही दिन तुम मुस्कुरा रहे थे और आज भी तुम जहां जाते हो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हो, मेरे सच्चे, सबसे पवित्र, जबरदस्त बेटे हो तुम, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

 वीडियो में बताई अपनी उम्र

वीडियो में बताई अपनी उम्र

इस दौरान सानिया मिर्जा ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमे देखा जा सकता है कि सानिया की बहन अनम मिर्जा अपने भांजे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनम इजहान से पूछती हैं कि अब तुम कितने साल के हो जाओगे, जिसके जवाब में इजहान तुरंत उपर देखता है और हाथ की एक उंगली उठाकर इशारा करता है। इस वीडियो को काफी लोगों ने लाइक किया है। सानिया के तमाम फैंस ने इजहान के लिए उनके पहले जन्मदिन के मौके पर बधाईयों का तांता लगा दिया है।

आखिरी सांस तक तुम्हारे साथ रहूंगी

एक अन्य ट्वीट में सानिया मिर्जा ने लिखा है कि मेरे छोटे फरिश्ते तुम्हे जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद। मैं अल्लाह से तुम्हारे लिए दुआ करती हूं कि तुम्हें वो सबकुछ मिले जिसके लिए तुम मेहनत करो। उन्होंने लिखा है कि मेरे छोटे फरिश्ते इजहान तुमने हमे चुना इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

शोएब मलिक से हुआ था निकाह

शोएब मलिक से हुआ था निकाह

एक फैन ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं चाहता हूं कि इजहान के हाथ में क्रिकेट का बैट हो या फिर टेनिस का रैकेट। बता दें कि सानिया मिर्जा नेन पाकिस्तान के क्रिकेट शोएब मलिक से निकाह किया था, दोनों के निकाह को नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। दोनों का निकाह मीडिया की सुर्खियां बना रहा। बता दें कि सानिया मिर्जा के शानदार खेल के चलते उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+