इस डर के कारण सानिया मिर्जा नहीं करती हैं बेटे की तस्वीर शेयर

नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्टूबर में मां बनी हैं ,तब सानिया और उनके पति शोएब मलिक ने, सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशी शेयर की थी, लेकिन इसके बाद से सानिया या शोएब दोनों में से किसी ने भी अपने बेटे की तस्वीर को शेयर नहीं की, जबकि आम तौर पर कोई भी सेलिब्रेटी अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पीछे शेयर करने से पीछे नहीं हटता है, इस बारे पर अब सानिया ने खुलकर चर्चा की है।

इस डर के कारण सानिया नहीं करती हैं बेटे की तस्वीर शेयर

इस डर के कारण सानिया नहीं करती हैं बेटे की तस्वीर शेयर

सानिया ने अंग्रेजी वेबसाइटसे बात करते हुए कहा कि इसके पीछे जो वजह है, उसे सुनकर शायद आप मुझे अंधिवश्वासी या बचकानी सोच वाला कहें लेकिन हकीकत यही है कि हमें अपने बच्चे की तस्वीर को शेयर करने से डर लगता है क्योंकि मैं बदनजर (बुरी नजर) में यकीन करती हूं, मुझे लगता है कि बच्चे की फोटो शेयर करना शायद उसके लिए ठीक ना हों इसलिए मैंने और शोएब ने फैसला किया था कि हम अपने बच्चे की तस्वीर सोशल प्लेटफार्म पर शेयर नहीं करेंगे।

सानिया मिर्जा ने अपनी बात पर दी सफाई

हालांकि सानिया ने अपनी बात कहने के बाद ये बात भी क्लियर की, ये मेरी और शोएब की निजी सोच है लेकिन इस बात का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है या कर रहे हैं।

सरनेम मिर्जा-मलिक

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की ये पहली संतान है, आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। बेटे के जन्म के पहले ही सानिया-शोएब ने साफ किया था कि उनके होने वाले बच्चे का सरनेम मिर्जा-मलिक होगा, दोनों के बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक है।

सानिया और शोएब मलिक ने आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी....

सानिया और शोएब मलिक ने आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी....

आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक ने आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी, ये रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि सानिया जहां भारतीय हैं वहीं शोएब पाकिस्तानी हैं। इसलिए इस रिश्ते को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी लेकिन सानिया-शोएब ने हर मुश्किलों और विरोध का डटकर सामना किया और लोगों को बता दिया, जहां प्यार और भरोसा होता है, वहां केवल प्रेम ही जन्म लेता है और सानिया-शोएब के घर आया ये नन्हा मेहमान उस बात का साक्षात उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+