'उत्तर भारत के 'पप्पू' राहुल गांधी तो दक्षिण के उदयनिधि', तमिलनाडु BJP चीफ का बड़ा हमला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के बारे में विवादित बयान देने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा डीएमके के साथ-साथ कांग्रेस को भी घेर रही है। अब इस मामले पर तमिलनाडु भाजपा के चीफ अन्नामलाई का बयान सामने आया है। उन्होंने उदयनिधि की तुलना राहुल गांधी से कर दी है।

अन्नामलाई ने कहा कि उत्तर भारत के पप्पू जहां राहुल गांधी हैं तो वहीं दक्षिण भारत के पप्पू उदयनिधि स्टालिन हैं। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने जैसे सनातन के बारे में आपत्तिजनक बात की है वैसे ही राहुल गांधी ने मोदी समुदाय के बारे में बात की थी।

Annamalai On Udaynidhi Stalin

तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातनम ​​के बारे में बात की है, जैसे राहुल गांधी ने मोदी के समुदाय के बारे में बात की है। इसलिए उत्तर भारत के पप्पू राहुल गांधी तो दक्षिण भारत के पप्पू उदयनिधि हैं। अगर वे इसी तरह बात करते रहे तो इंडिया अलायंस का वोट बैंक घटता रहेगा। अब इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत घटकर पांच फीसदी रह गया है।

अन्नामलाई ने कहा कि अगर उदयनिधि ऐसे ही बात करते रहे तो इंडिया अलायंस के वोट 20 फीसदी तक कम हो जाएंगे। किसी विचार पर बात करने के बाद आपत्ति होने पर वह उसे समझाते रहते हैं। खुद कांग्रेस पार्टी उदयनिधि के भाषण का विरोध करती है।

अन्नामलाई ने कहा कि यह तय है कि आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत होगी। इंडिया टुडे के सर्वे में भी एनडीए को 317 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। मोदी जी का अभी प्रचार करना बाकी है। अगर वह प्रचार करने आते हैं तो उनका 400 सीटें जीतना तय है। डीएमके के लोग छह बार सत्ता में रहने के बाद भी वे सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। इतना दिनों से वह कर क्या रहे थे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+