Sanatan Dharma: उदयनिधि से माफी मांगने को कहा? स्टालिन के साथ बीजेपी ने INDIA को भी घेरा

बीजेपी ने डीएमके चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पूछा है कि क्या उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले अपनी पार्टी के नेताओं को भी माफी मांगने को कहा है।

पार्टी ने बुधवार को डीएमके चीफ से पार्टी सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार की ओर से लोकसभा में हिंदी भाषी राज्यों के खिलाफ अपमानजन टिप्पणी पर खेद जताने के बाद यह सवाल किया है।

sanatan bjp and stalin

राहुल-प्रियंका भी भाजपा के निशाने पर
बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 'सनातन धर्म के खिलाफ लगातार हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों' पर खामोशी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा है।

स्टालिन क्यों नहीं माफी मांग सकते-बीजेपी
उन्होंने कहा, 'मैंने आज टीआर बालू को कहते सुना कि मुख्यमंत्री स्टालिन ने एमपी सेंथिलकुमार से कहा है कि ऐसे बयान न दें। लेकिन, बालू और (एमके) स्टालिन से एक सवाल पूछा जाना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'उदयनिधि स्टालिन के बयान के बारे में क्या कहना है? क्या उन्होंने (एमके स्टालिन) उदयनिधि स्टालिन से माफी मांगने को कहा? ए राजा पर क्या कहना है? क्या उन्होंने (तमिलनाडु के सीएम ने) ए राजा से माफी मांगने को कहा है?' उन्होंने कहा, 'स्टालिन क्यों नहीं माफी मांग सकते?'

'विभाजनकारी राजनीति का नया अध्याय शुरू कर दिया है'
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जब हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में धर्म के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिशों का फायदा उन्हें नहीं हुआ तो विपक्षी इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने उत्तर-दक्षिण को बांटने वाली टिप्पणियों से 'विभाजनकारी राजनीति का नया अध्याय शुरू कर दिया है।'

चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस और 'इंडी अलायंस' के अन्य सदस्यों की ऐसी राजनीति का बीजेपी 'डटकर विरोध' करेगी। उन्होंने कहा कि 'देश की जनता भी ऐसी राजनीति का पूरी तरह से विरोध करेगी और उन्हें बेनकाब करेगी।'

सेंथिलकुमार ने हिंदी भाषी राज्यों पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
डीएमके सांसद सेंथिलकुमार ने मंगलवार को बीजेपी को निशाना बनाने के लिए हिंदी भाषी राज्यों के लिए बहुत ही घटिया टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर सदन में हंगामा मच गया था। बाद में स्पीकर ओम बिड़ला ने उन शब्दों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया।

विवाद बढ़ने पर डीएमके नेता ने मांगी माफी
बीजेपी नेताओं ने इसे 'हेट स्पीच' बताते हुए कहा था कि अगले चुनावों में वोटर इंडिया ब्लॉक को दक्षिण भारत से भी 'मिटा देंगे।' विवाद बढ़ने के बाद डीएमके नेता को बाद में माफी मांगनी पड़ गई।

सेंथिलकुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पांच राज्यों के हालिया चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए मैंने एक शब्द का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया है। उस शब्द का उपयोग करने का मेरा कोई इरादा नहीं रहा है, गलत अर्थ निकलने के लिए मैं माफी मांगता हूं....।' बुधवार को उन्होंने इसके लिए लोकसभा में भी खेद जताया, लेकिन बीजेपी ने अब इंडिया ब्लॉक को घेरना शुरू कर दिया है।

चंद्रशेकर के मुताबिक चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस और उसके इंडी सहयोगियों ने विभाजनकारी राजनीति का नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने कहा, 'पहले वे धर्म के आधार पर विभाजन की राजनीति करते हैं। उनके (कांग्रेस) सहयोगी उदयनिधि स्टालिन कहते हैं कि सनातन डेंगू और मलेरिया है। फिर डीएमके के 2जी घोटाले के सूत्रधार और दूरदर्शी ए राजा कहते हैं कि सनातन धर्म कुष्ट, एचआईवी जैसा है।'

चुनावों के दौरान भी इसकी वजह से कांग्रेस बीजेपी के नेताओं के निशाने पर रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा है, 'जब सबकुछ फेल हो गया तो कल इन्होंने उत्तर-दक्षिण को बांटने की रणनीति शुरू की है। राहुल गांधी के नए साथियों ने उत्तर-दक्षिण (विभाजन) और बीजेपी-मुक्त दक्षिण (कथा) शुरू किया है। और ऐसी मूर्खता (जब) दक्षिण में बीजेपी के एमएलए और एमपी हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+