मौलवी से शादी करके सबको चौंकाने वाली सना खान ने शेयर की मेंहदी की तस्वीरें, हद से ज्यादा हसीन नजर आईं
Sana Khan Mehendi Photos: धार्मिक कारणों से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को बॉय-बॉय कहने वाली सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस सैयद (Anas Sayied) के साथ निकाह करके सबको चौंकाने वाली सना खान ने अपनी मेंहदी की तस्वीरें शेयर की है, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं।

सना खान ने शेयर की मेंहदी की तस्वीरें
तस्वीरों में सना खान बहुत ज्यादा सुंदर और खूबसूरत नजर आ रही हैं, ऑरेंज कुर्ता और गुलाबी चुन्नी में सजी सना किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं और इसी वजह से लोग उनकी तस्वीरों तो लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। सना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनके परिवार वाले भी हैं और वो भी काफी खुश दिख रहे हैं। सना खान की तस्वीरों को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

सना ने पिछले महीने ही बॉलीवुड को किया था Bye-Bye
बता दें कि वेब सीरीज, फिल्मों और 'बिग बॉस' जैसे चर्चित शो का हिस्सा रहीं सना ने हाल ही में गुजरात के मौलवी मुफ्ती अनस से निकाह रचाया है। सना की शादी की खबर इंटरनेट पर एक बड़ा धमाका थी क्योंकि किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा था कि सना खान ऐसा कोई कदम उठाने जा रही हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि सना ने अक्टूबर में ही बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

शादी के बाद सना खान ने बदला अपना नाम
अब एक महीने के अंदर ही उन्होंने शादी कर ली, अपनी शादी की जानकारी देते हुए सना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि 'अल्लाह की खातिर एक दूसरे को प्यार किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया में साथ रखे और जन्नत में एक बार फिर साथ करे।' शादी के बाद सना ने अपना नाम भी बदल कर 'सईद सना खान' कर लिया है।

'यही है हाई सोसायटी' थी पहली फिल्म
गौरतलब है कि साल 2005 में सना खान ने फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद वो 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल', 'हल्ला बोल', 'जय हो', 'वजह तुम हो' जैसी फिल्मों में नजर आईं। कुछ दिनों पहले सना वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में भी दिखाई दी थीं। हिंदी फिल्मों के अलवा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्मी दुनिया छोड़ने की बताई ये वजह
फिल्मी दुनिया को छोड़ने का ऐलान करने वाली सना खान ने इंस्ट्रागाम पर एक बड़ी सी पोस्ट लिखी थी,जिसमें उन्होंने कहा था कि 'क्या इंसान का इस दुनिया में आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए?, जब मैंने इस सवाल का जवाब अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि ये जिंदगी दरअसल मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है और वो तब होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के मुताबिक जिंदगी गुजारे इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर खुदा के बताए रास्ते पर चलूंगी।'












Click it and Unblock the Notifications