मोदी के लिए नौकरी छोड़ना चाहता है ये शख्स

इसके लिए वे सैमसंग की नौकरी छोड़ने को भी तैयार है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक का कहना है कि वो मोदी के साथ काम करने को बेताब हैं और मेरी अपनी लैब की नौकरी को छोड़ने को भी तैयार हूं। मैं भारत की जनता के लिए काम करना चाहता हूं, जिससे विज्ञान और तकनीक से मानवता की भलाई के लिए काम हो सके।
मिस्त्री इस संबंध में जून में प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे। गौरतलब है कि मोदी खुद भी देश की राजनीति में तकनीक के प्रयोग में सबसे आगे रहते हैं। मिस्त्री ने ये भी साफ किया कि उनकी राजनीति में कोई रूचि नहीं है। मिस्त्री मूल रूप से गुजरात के पालनपुर के रहने वाले हैं जो वर्तमान में सैमसंग की थिंक टैंक टीम के मुखिया है और कंपनी के उपाध्यक्ष है। मोदी सरकार के साथ काम करने की इच्छा मिस्त्री पहले भी जता चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications