भारत-PAK के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की रफ्तार पर ब्रेक, चलने में होगी देरी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और पाकिस्तान के लाहौर को जोड़ने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। भारतीय रेल मंत्रालय ने पाकिस्तान को सूचना दी है कि ट्रेन के चलने में देरी हो सकती है।

उरी आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई है। पाकिस्तान से सारे संपर्क तोड़ने की बात करते हुए कुछ लोगों ने बीते दिनों समझौता एक्सप्रेस समेत दूसरी परिवहन सेवाओं पर रोक लगाने की भी मांग की थी। हालांकि फिलहाल ट्रेन के चलने में देरी की वजह कुछ और है।
आतंरिक मामले को बताया वजह
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने पाकिस्तान को सूचना दी है कि कुछ आंतरिक मामलों की वजह से ट्रैक में खराबी आई है, जिसे ठीक करने में समय लग सकता है। भारत ने यह भी आश्वस्त किया है कि ट्रेन चलेगी लेकिन इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है।
Railway Ministry has conveyed to Pakistan that Samjhauta will run but a bit delayed: Sources
— ANI (@ANI_news) September 25, 2016
ट्रैक ठीक होते ही चलेगी ट्रेन
बताया जा रहा है कि मजदूरों से जुड़े कुछ मुद्दों की वजह से रेलवे ट्रैक पर समस्या आई है। ट्रैक ठीक होते ही ट्रेन को रवाना किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान रेलवे को इस बात की सूचना दी है। सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ी कड़वाहट का असर फिलहाल ट्रेन की आवाजाही पर नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications