'आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है?' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी की जमकर उड़ाई धज्जियां

पाकिस्तानी क्रिकेट में इन दिनों बयानों का दौर जारी है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही मजेदार हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के एक बयान पर पूर्व पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी ने ऐसा तंज कसा है कि सोशल मीडिया पर हंसी का सैलाब आ गया है।

नकवी के ट्रॉफी जीतने के दावे पर पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या अब ट्रॉफी चोरी करके लानी पड़ेगी? इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है। पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को देखते हुए अकमल ने चुटकी ली।

Mohsin Naqvi

क्या था मोहसिन नकवी का बयान?

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों और टीम के प्रदर्शन को लेकर मोहसिन नकवी ने काफी आत्मविश्वास दिखाया था। उन्होंने टीम को मोटिवेट करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे ऐसा लगा कि ट्रॉफी जीतना बेहद आसान है। नकवी लगातार टीम की किस्मत बदलने और बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिलाने के वादे कर रहे हैं।

पूर्व स्टार का मिर्ची वाला जवाब

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अकमल ने नकवी के इस ओवर-कॉन्फिडेंस पर निशाना साधा। उन्होंने टीम के मौजूदा हालात और मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर आप टीमों के खिलाफ मैच नहीं जीत पा रहे हैं, तो क्या आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है? नीदरलैंड हमसे जीतकर टेस्ट दर्जा पा सकती है, यह कंडीशन हो गई है। इस बयान ने न केवल पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को हैरान किया, बल्कि पीसीबी के भीतर चल रही खींचतान को भी दुनिया के सामने ला दिया।

पाकिस्तानी टीम का क्यों बन रहा मजाक

नकवी और पाकिस्तानी टीम का मजाक की वजह भी कहीं न कहीं टीम का बेहद खराब प्रदर्शन है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम सुपर आठ में आने के बाद बाहर हो गई। इसके बाद बांग्लादेश दौरे पर एकदिवसीय सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। इन सभी बातों को देखते हुए अकमल खुद की भड़ास निकाल बैठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+