फिल्मों से दूरी बनाने के बाद समीरा रेड्डी का वजन हो गया था 91kg, वीडियो में बताया वेट कम करने का सीक्रेट
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। फिल्मों में अपनी हॉटनेस से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली समीरा रेड्डी फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने वजन कम करने के राज का खुलासा किया। वीडियो में समीरा रेड्डी बताती हैं कि उन्होंने एक हफ्ते के अंदर आधा किलो वजन कम किया है। समीरा ने अपने वर्कआउट सीक्रेट्स भी फैंस के साथ साझा किए हैं।

'हैशटैग फिटनेस फ्राइडे' से मिलता है जोश
सोशल मीडिया में फिटनेस फ्रीक्स द्वारा चलाए गए 'हैशटैग फिटनेस फ्राइडे' कैंपेन के तहत समीरा रेड्डी भी अपने पुराने फिगर को पाने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि समीरा रेड्डी ने वीडियो में अपने वजन का भी खुलासा किया जो कि 90 किलोग्राम से भी अधिक है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने अपने पूरे दिन का शेड्यूल भी बताया है, इसके अलावा फिटनेस और बाकी चीजों को संतुलित रखने के कई सीक्रेट्स भी उन्होंने शेयर किए हैं।

वीडियो में कही ये बातें
अपने वीडियो में समीरा ने कहा, 'अनुशासन और कड़ी मेहनत वै चीजें हैं जिनसे मैं हमेशा जुड़ी रहना चाहती हूं, मेरा मानना है कि फिट रहना पूरी तरह से अच्छी जीवन शैली बनाने के लिए जरूरी है। यहां हम कुछ समय के लिए या छोटा लक्ष्य लेकर नहीं चल रहे है। हम अपना वजन घटाए रखने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान की बात कर रहे हैं।' अपने वजन का खुलासा करते हुए समीरा ने बताया कि वर्तमान में वह 90.6 किलो की हैं। इससे एक सप्ताह पहले उनका वेट 91 किलो था।

समीरा ने बताया, कैसे कम किया वजन
कैप्शन में अपनी दिनचर्या का खुलासा करते हुए समीरा ने लिखा, 'मैं थकान के साथ उठी लेकिन फिर भी मैंने कम से कम 45 मिनट तक योग किया। मेरे लिए सबसे जरूरी अपने प्लान पर बने रहना है, मेरा वजह 91 किलो से कम होकर 90.6 किलो तक आ गया है। मैं सिर्फ सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच खाती हूं, इस बीच उपवास भी रखती हूं। उपवास के दौरान मैं सिर्फ पानी और हर्बल चाय, ब्लैक कॉफी पीती हूं। इस दौरान कोई मीठा और दूध नहीं। उपवास ने मुझे देर रात तक कुछ ना कुछ खाने से रोकने में मदद की।'

फिट रहने के लिए समीरा करती हैं ये काम
समीरा रेड्डी ने आगे बताया कि वह पागलों की तरह सिर्फ डायटिंग पर जीवित नहीं रहतीं। वह सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 6 बजे दिन में तीन बार कुछ खाती हैं। वह कोशिश करती हैं कि संतुलित आहार ही लिया जाए। एक्ट्रेस के मुताबिक वह रोजाना ऑनलाइन योग क्लास भी लेती हैं। इसके अलावा वह रोजाना बैडमिंटन और साइकलिंग भी करती हैं। समीरा रेड्डी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, कई यूजर्स ने भी अपने फिटनेस मंत्रा शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan Birthday: ये वो पांच चीजें जो मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से पहले बॉलीवुड में किसी ने नहीं की












Click it and Unblock the Notifications