Aamir Khan Birthday: ये वो पांच चीजें जो मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से पहले बॉलीवुड में किसी ने नहीं की

Aamir Khan Birthday: ये वो पांच चीजें जो मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से पहले बॉलीवुड में किसी ने नहीं की

आमिर खान का 56वां जन्मदिन: बॉलीवुड के सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 56वां जन्मदिन है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ है। आमिर खान आज बॉलीवुड हिंदी सिनेमा में एक एक स्टार से बढ़कर हैं। वो एक फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्मात भी हैं, वो भी एक ऐसे फिल्म निमार्ता जो इस मनोरंजन के साथ समाज की भावनाओं को जोड़ना जानते हैं। चाहे वो उनकी फिल्म तारे जमीन पर, थ्री इडियट्स, लगाना या फिर दंगल हो..., वो अपनी फिल्मों में ऐसे विषयों को उठाते है जिसपर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। विषयों के साथ फिल्मों को बड़े पर्दे पर कैसे मजेदार ढंग से दिखाना है, इसकी कला भी आमिर खान अच्छे से जानते हैं। आमिर खान को उनकी इन्ही खूबियों के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर खान के इस 56वें जन्मदिन पर आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताते हैं, जो आमिर ने बॉलीवुड को दी।

Recommended Video

    Aamir Khan Birthday: Father नहीं चाहते थे बेटा बने Actor, ऐसे की करियर की शुरुआत | वनइंडिया हिंदी
    Aamir Khan

    - आमिर खान पहले ऐसे हाई-प्रोफाइल स्टार होंगे, जिन्होंने अवॉर्ड सेरेमनी में जाने से खुलेआम तौर पर मना किया। आमिर खान ने जब अवॉर्ड सेरेमनी में जाने से मना किया था तो वो कोई साधारण समय नहीं था, उस वक्त बॉलीवुड में अवॉर्ड सेरेमनी का ग्लोडन एरा चला रहा था। लेकिन इन सब के बाद भी उन्होंने अपनी दिल की सुनी और अवॉर्ड सेरेमनी में ना जाने का फैसला किया। कहा जाता है कि 1992 के बाद आमिर खान ने अवॉर्ड फंक्शंस से किनारा कर लिया था।

    - बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा कलाकार हो, जिसने ये नियम बनाया हो कि वो एक साल में एक ही फिल्म करेगा। आमिर खान काफी सालों से अपनी इस थ्योरी को मानते हैं। वो एक साल में एक ही फिल्म पर काम करते हैं। ऐसा सालों से चला आ रहा है। आमिर खान एक साल में एक फिल्म करते हैं फिल्म आती है और हमेशा ही कमाल करती है। आलम ये है कि अब अगर आमिर की कोई फिल्म 300 करोड़ के पार ना पहुंच तो लोगों को निराशा हो जाती है।

    - आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस किया था। 2008 में आई गजनी ने 114 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म 100 करोड़ नहीं कमा पाई थी।

    - बॉलीवुड में 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म भी आमिर खान की है। 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स ने हिंदी सिनेमा इतिहास में पहली बार 200 करोड़ रुपये की कमाई की।

    -बॉलीवुड को सिर्फ 100 और 200 करोड़ी क्लब ही नहीं बल्कि 2014 में आमिर खान की फिल्म पीके ऐसी फिल्म थी, जिसने पहली बार 300 करोड़ का बिजनेस किया। इसलिए हम ऐसा कह सकते हैं आमिर खान ने ही बॉलीवुड को 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्में दी हैं।

    -चीन में सबसे ज्यादा फेमस हैं आमिर खान: आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको चीन में काफी पसंद किया जाता है। आमिर खान की लगभग सारी फिल्मों ने चीन में अच्छा बिजनेस किया है। आमिर खान की पीके भारत की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने चीन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था।

    -आमिर खान की लगान भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो चीन में रिलीज हुई थी। 2001 में आई लगान फिल्म से पहले भारत की कोई भी फिल्म चीन में रिलीज नहीं हुई थी। इस फिल्म को ऑफिशियल ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री मिली थी।

    - आमिर खान ने चीन में सुपरस्टारडम अपनी फिल्म दंगल से हासिल की। आमिर खान की दंगल फिल्म भारत की सबसे ज्यादा चीन में कमाई करने वाली फिल्म है। दंगल ने चीन में लगभग 1400 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म का ग्लोबल बिजनेस 2000 करोड़ का था।

    Akarsh Shukla, [13.03.21 22:04]https://hindi.oneindia.com/photos/tmc-leader-sayantika-banerjee-pictures-60036.htmlTMC नेता सयंतिका बनर्जी, जिम में घंटों बहाती हैं पसीना
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+