'मैं भीख मांगता हूं कि आर्यन को जेल में मत रहने दीजिए...', शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की whatsapp chat वायरल
Sameer Wankhede Shah Rukh Khan whatsapp chat: शाहरुख खान और NCB के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े का व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है। समीर वानखेड़े पर शाहरुख से 25 करोड़ वसूलने का आरोप है।

Sameer Wankhede Shah Rukh Khan whatsapp chat: आर्यन खान केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व एंटी-ड्रग्स अधिकारी समीर वानखेड़े और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का व्हाट्सएप चैट सामने आया है। ये चैट उस दौरान की है, जब आर्यन खान को ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीबीआई समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
समीर वानखेड़े पर आर्यन खान की रिहाई के लिए शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रचने का आरोप है। अब समीर वानखेड़े ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए ये चैट जारी की है।
अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में समीर वानखेड़े ने खुद को निर्दोष बताते हुए एक याचिका दायर की। याचिका में टेक्स्ट बातचीत के स्क्रीनशॉट की तरह दिखने वाले अटैचमेंट शामिल हैं। उन स्क्रीनशॉट्स में सबसे ऊपर 'शाहरुख खान' का नाम है।
समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के वक्त उन्होंने शाहरुख खान की मदद की थी। उन्होंने शाहरुख खान से बात कर आर्यन के साथ नरमी बरती थी।
शाहरुख खान ने समीर वानखेड़े को कई मैसेज किए थे। शाहरुख ने समीर से बार-बार मैसेज में इस बात की गुजारिश की थी कि वो आर्यन खान को जेल में ना रखें और उनके बेटे के साथ थोड़ा नरमी से पेश आए। शाहरुख खान ने एक मैसेज में कहा, ''प्लीज मेरे बेटे आर्यन को जेल में मत रखो, मैं आपसे भीख मांगता हूं...वो टूट जाएगा।''
यहां पढ़ें शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की पूरी व्हाट्सएप चैट
-स्क्रीनशॉट के मुताबिक शाहरुख खान ने कथित तौर पर समीर वानखेड़े से गुजारिश करते हुए कहा, ''प्लीज उसे (आर्यन) जेल में नहीं रहने देने क्योंकि वो पूरी तरह से टूट जाएगा।''
-शाहरुख ने मैसेज किया, "ईश्वर के लिए उसके साथ नरमी बरतो। मैं कसम खाता हूं कि मैं आने वाले वक्त में हर समय तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा और तुम्हारी मदद करूंगा कि तुम क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हो। यह एक आदमी का वादा है और तुम मुझे इतना जानते हो कि मैं अच्छा हूं। मैं आपसे विनती करता हूं कि कृपया मुझ पर और मेरे परिवार पर दया करें। हम लोगों का एक नॉर्मल ग्रुप है और मेरा बेटा थोड़ा खुले मिजाज का है लेकिन वह एक अपराधी की तरह जेल में रहने के लायक नहीं है। ये आप भी जानते हैं। प्लीज मैं आपसे भीख मांगता हूं।''
-शाहरुख खान ने मैसेज किया, "मैं तुमसे भीख मांगता हूं यार, प्लीज उसको जेल में मत रहने दो। वह एक इंसान के रूप में टूट जाएगा। कुछ चंद लोगों की वजह से उसकी आत्मा को गहरा धक्का लगेगा। आपने (समीर वानखेड़े) वादा किया था कि आप मेरे बच्चे को सुधारेंगे, उसे ऐसी जगह नहीं भजेंगे, जहां जाकर वह पूरी तरह टूट जाएगा।''
-शाहरुख खान ने मैसेज किया, ''अगर कानून के एक अधिकारी के रूप में आप नियमों के तहत मेरे लिए कुछ भी, जिस भी तरीके से संभव हो मदद कर सकते हैं तो प्लीज कीजिए। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। मुझे तकनीकी जानकारी नहीं है।''
- शाहरुख खान ने आगे कहा, ''प्लीज मेरी बातों पर गौर कीजिए... यह एक बड़ा एहसान होगा क्योंकि मेरा परिवार सिर्फ उसे घर में देखना चाहता है ना कि किसी कुख्यात जेल में अपराधी होने का ठप्पा लगते हुए। यह सच में उसके भविष्य में मदद करेगा और इसलिए मैं एक पिता के रूप में उचित अनुरोध से परे इसे बना रहा हूं। मुझे आशा है कि आप कृपया उसके लिए इस पर विचार करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications