Sameer Wankhede: क्या बांद्रा के नेता ने आर्यन खान को छुड़ाने के लिए दिए थे 50 लाख रुपये? मामले में नया एंगल

Sameer Wankhede News: NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े विवादों में फंस गए हैं क्योंकि उनपर ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।

srk pooja dadlani

Sameer Wankhede Row: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के ड्रग्स मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एक और जहां सीबीआई ने एफआईआर में समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। तो वहीं समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की रिहाई के बदले में शाहरुख खान से रिश्वत लेने से इनकार किया है।

अब समीर वानखेड़े की कथित जबरन वसूली की मांग सुर्खियां बटोर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने समीर वानखेड़े और स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी से बातचीत कर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि को घटाकर 18 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने कथित तौर पर डाउन पेमेंट के रूप में 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया था। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये 50 लाख रुपये ना तो शाहरुख खान ने दिए और ना ही पूजा ददलानी ने मैनेज किए थे। ये पैसा पूजा ददलानी का नहीं था।

टीओआई के मुताबिक बॉलीवुड से निकटता के लिए जाने जाने वाले बांद्रा के एक नेता ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के लिए 50 लाख रुपये की व्यवस्था की थी। हालांकि, तथाकथित रिश्वत राशि की मांग का कोई सबूत नहीं है। इस मामले में समीर वानखेड़े कहां तक शामिल हैं, इसका पता भी नहीं चल पाया है।

सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान को ड्रग्स केस में गलत तरीके से फंसाने और उनसे 25 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। सीबीआई एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। समीर वानखेड़े के खिलाफ दायर मामले में कई आरोप और विचार-विमर्श हुए हैं।

Recommended Video

    Sameer Wankhede और Shah Rukh Khan की चैट वायरल? Aryan को लेकर क्या कहा | Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    सीबीआई के खिलाफ समीर वानखेड़े बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के साथ अपनी मैसेज के द्वारा हुई बातचीत का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+