चूल्हे पर खाना पकाती महिला का वीडियो शेयर कर घिरे संबित, लोगों ने पूछा- उज्ज्वला योजना का क्या हुआ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी प्रचार में जुटे हैं। लेकिन रविवार को उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के बाद मोदी सरकार की जमकर किरकरी हो रही है और यूजर्स ने इस वीडियो के जरिए केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल भी खड़े किए हैं।

बुजुर्ग महिला चूल्हे पर खाना पका रही है

बुजुर्ग महिला चूल्हे पर खाना पका रही है

पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे संबित पात्रा चुनाव प्रचार के दौरान इस संसदीय क्षेत्र के कई गरीब परिवारों के घर भोजन करते देखे गए हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने खुद ट्वीट किया है। ऐसा ही एक वीडियो रविवार को उन्होंने शेयर किया लेकिन इसके कारण वे यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला चूल्हे पर खाना पका रही है, जबकि पास ही बैठे संबित पात्रा खुद भी खाना खा रहे हैं और महिला को भी खिला रहे हैं।

कई यूजर्स ने संबित पात्रा को ट्रोल किया

इस वीडियो को लेकर कई राजनीतिक दलों ने भी सवाल किया। बता दें कि मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना का जमकर प्रचार किया और पीएम मोदी भी कई मौकों पर ये कहते रहे हैं कि उनकी सरकार ने चूल्हें के धुएं से महिलाओं को निजात दी है और घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम किया है। संबित पात्रा द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के तुरंत बाद ही यूजर्स ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद कई यूजर्स ने संबित पात्रा को ट्रोल किया।

महिला कांग्रेस ने कहा- सच्चाई को तुम कब तक छुपाओगे

संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा था, 'यह मेरा अपना परिवार है, मां ने खाना बनाकर खिलाया। मैंने अपने हाथों से इन्हें खाना खिलाया और मैं यह मानता हूं कि इनकी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।' महिला कांग्रेस ने संबित के ट्वीट के जवाब में लिखा, आखिर आपने यह सच्चाई सामने ला ही दी कि उज्ज्वला योजना के इतने झूठे प्रचार के बावजूद ग्रामीण महिलाएं चूल्हे में खाना बना रही हैं। ढोंग कबतक तुम रचाओगे?, झूंठे आंकड़े कबतक दिखाओगे? सच्चाई को तुम कब तक छुपाओगे?? बता दें कि PMUY के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन देती है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से साल 2016 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+