राहुल गांधी पर संबित पात्रा ने किया पलटवार, बोले- वे GDP का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाएंगे
नई दिल्ली, 01 सितंबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर एक बार फिर घसीटते हुए निशाना साधा है। राहुल गांधीन ने कहा'देश आर्थिक और नेतृत्व संकट में है। उन्होंने बुधवार को तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला हैं। जिस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है।

संबित पात्रा ने कहा
राहुल गांधी ने उन मुद्दों के बारे में बात की, जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उन्होंने जीडीपी को गलत तरीके से फिर से परिभाषित करने की कोशिश की। यूपीए सरकार ने सीएनपी - भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीति पक्षाघात को अपने मुख्य एजेंडे के रूप में अपनाया। वे जीडीपी का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाएंगे।संबित पात्रा ने कहा हमारे पास बीते दिन ही ऐतिहासिक समाचार आया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जीडीपी की पहली तिमाही की विकास दर अभूतपूर्व रही, जो कि 20.1 फीसदी है। पात्रा ने कहा कोरोना महामारी क्षेत्र में यह उछाल केवल निर्णायक नेतृत्व के कारण संभव था, जो कि पीएम मोदी ने इस सरकार के लिए योगदान दिया है।
Recommended Video
Rahul Gandhi का PM Modi पर तीखा हमला, Diesel Petrol से कमाए 23 लाख करोड़ कहां गए ? | वनइंडिया हिंदीराहुल गांधी ने कहा था
मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डीमोनेटाइजेशन कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं। किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदार, एमएसएमई, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों का डीमोनेटाइजेशन हो रहा है। बाकी मोदी जी के 4 मित्रों का मोनेटाइजेशन हो रहा है।प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा GDP का मतलब गैस डीज़ल पेट्रोल की क़ीमत बढ़ रही है। मोदी सरकार के शासन काल में जीडीपी बढ़ने का मतलब ग्रास डोमिस्टिक प्रोडशन या सकल घरेलू उत्पाद नहीं है बल्कि 'गैस, डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है' से है। 'मोनेटाइजेशन' और डीमोनेटाइजेशन पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहामोदी के शासन काल मे किसानों, मध्य वर्ग, सैलरी क्लास और मजदूरों का डीमोनेटाइजेशन' हो रहा है जबकि मोनेटाइजेशन 'केवल हम दो हमारे दो'का ही हो रहा है। हमारा मलतब साफ है मोदी के मित्र दो-चार उद्योगपति ही फलफूल रहे हैं।
https://hindi.oneindia.com/photos/actress-sana-khan-has-changed-after-marrying-with-maulvi-see-oi66097.html












Click it and Unblock the Notifications