UN में पीएम मोदी के भाषण को संभाजी भिड़े ने बताया गलत, कहा- आज बुद्ध नहीं शिवाजी के विचारों की जरूरत

Recommended Video

      PM Modi के UN Speech में Buddha वाली टिप्पणी को Sambhaji Bhide ने क्यों बताया गलत ? | वनइंडिया हिंदी

      नासिक। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने एक बार फिर विवादास्‍पद बयान दे दिया है। संभाजी ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ये बोलकर गलती की है कि देश ने दुनिया को शांति के लिए बुद्ध दिया। भिड़े के मुताबिक, बुद्ध के संदेश अब उपयोगी नहीं रह गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। राष्ट्रों को आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई के लिए प्रेरित करते हुए, उन्होंने कहा था कि भारत ने दुनिया को बुद्ध के शांति के संदेश दिए हैं।

      UN में पीएम मोदी के भाषण को संभाजी भिड़े ने बताया गलत, कहा- आज बुद्ध नहीं शिवाजी के विचारों की जरूरत

      संभाजी भिड़े ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध का उल्लेख करके गलती की। हमने दुनिया को बुद्ध दिया लेकिन बुद्ध का शांति और सहिष्णुता का संदेश अब उपयोगी नहीं है। यदि आपको दुनिया में व्यवस्था कायम करनी है तो हमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के विचारों की आवश्यकता होगी।' उल्लेखनीय है कि संभाजी भिड़े उस वक्त सुर्खियों में आए, जब साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर के खिलाफ उनके समर्थकों ने कई थिएटर में तोड़फोड़ की और जिसके बाद सांगली, सतारा, कोल्हापुर जिलों में काफी हिंसा हुई।

      इसके अलावा 2009 में उन्होंने सांगली जिले में एक गणेश पंडाल में अफजल खान का रोल करने पर कलाकारों को रोक दिया था। इसके अलावा 2018 में पुणे में हुए भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में भी उनका नाम सामने आया था। आपको बता दें कि संभाजी भिड़े ने हाल ही में विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बारे में कहा था कि अमेरिका अपने मिशन में इसलिए कामयाब हुआ था, क्योंकि उसने एकादशी का दिन चुना था। इससे पहले भी भिड़े ने नासिक में कहा था कि उनके बागों में ऐसे आम हैं, जिन्हें खाने से दंपतियों को बेटा मिल सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+